• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

पुंजापुरा में घर के मर्दो सहित,पड़ोसी,नोकर कुल 9 लोगों को डाला जेल में,महिलाएँ गुहार लगाने पहुँची SP ऑफिस

ByM. Farid

Oct 15, 2022

देवास जिले की बागली तहसील की पुंजापुरा निवासी अनीसा बी पति इकरामुद्दीन ने 15/10/22 को देवास sp ऑफिस में आवेदन दिया की 9/10/2022की शाम को करीब 6बजे कुछ लोग नाम विष्णु,राजेश संदीप, कल्याण ,प्रदीप उनके घर में घुस आए और उनके लड़के परवेज की भंगार की दुकान में काफी तोड़फोड़ की तथा दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।घटना सारी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई जिसके बाद बागली पुलिस ने अनीसा बी

के पति इकरामुद्दीन तथा उनके लड़के परवेज़ ,मुस्तकीम,समीर तथा मुस्तस्किम की पंचर की दुकान का कर्मचारी दीपक राठौड़ ,परवेज़ की भंगार की दुकान का कर्मचारी इंदर कर्मा तथा पड़ोसी सरफुद्दीन पिता कमरूद्दीन, शाहरुख पिता सरफुद्दीन तथा नज़रुद्दीन पिता कमरूद्दीन कुल 9 लोगो के खिलाफ प्रकरण बना 8 लोगो को जेल भेज दिया।हाजी सरफुद्दीन अभी इंदौर अस्पताल में भर्ती है।
अनीसा बी कहना है कि हमारे घर पर ही हमला हुआ और हमे ही झूठी रिपोर्ट डाल कर आरोपी बना दिया।SP ऑफिस पहुँचकर अनीसा बी ने मामले की सही जाँच कर आरोपियों पर कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

2,143

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *