• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

रात 12 बजे उज्जैन रोड ब्रिज पर शराबी इंडिका ड्राइवर दो बाइक सवारों को घसीटते हुए तवेरा कार से टकराया

ByM. Farid

Oct 15, 2022

उज्जैन रोड ब्रिज पर रात 12:00 बजे एक इंडिका कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी

और घसीटते हुए ब्रिज पर ले जाने लगे वह तो गनीमत रही कि सामने से आ रही टवेरा कार इंडिका कार से टकराई और उन दोनों बाइक सवारों की जान बच गई नहीं तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था फिर भी दोनों बाइक सवार आवेश पिता सईद राणा,अल्फेज़ पिता आरिफ घोसी दोनों निवासी गोया भगत सिंह मार्ग देवास को काफी गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें पहले तो MG हॉस्पिटल देवास में ले जाया गया उसके बाद संस्कार हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया

वही टवेरा कार का भी काफी नुकसान हुआ है टवेरा कार के मालिक इम्तियाज शेख ने वाकिफ़ खबर से चर्चा करते हुए बताया कि एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने परिवार वालो के साथ वापस अपने घर की और जा रहे थे

जैसे ही उनकी तवेरा उज्जैन रोड ब्रिज पर पहुंची तो उन्होंने सामने से एक इंडिका कार को दो बाइक सवारों को घसीटते हुए देखा जो बड़ी ही तेजी से उनकी तरफ चले आ रहे था।

इम्तियाज शेख ने बताया की इंडिका कार चालक ने बहुत ही तेजी से उनकी तवेरा कार को टक्कर मारी, वह तो गनीमत रही की उन्होंने बड़ी ही मज़बूती से ब्रेक पर पांव रख हुआ था नहीं तो उनकी गाड़ी टवेरा दोनों बाइक सवारों के साथ ब्रिज से नीचे गिर जाती जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

वही इंडिका सवार सोनू पिता कैलाश कुशवाहा अर्जुन नगर में मिठाई बनाने का काम करता है और वह इंदौर मिठाई की डिलीवरी देकर वापस अपने घर की ओर जा रहा था इंडिका गाड़ी राजेश पिता मान सिंह चला रहा था जिसमें काफी शराब पी हुई थी जिसकी वजह से ब्रिज पर उसने

अपना बैलेंस खो दिया और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया इंडिका गाड़ी में सवार विजय कुशवाहा को भी काफी चोट आई इंडिका गाड़ी का कांच टूटा हुआ है और इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विजय कुशवाह इंडिका गाड़ी के कांच से टकराया है जिसकी वजह से उसके सर में चोट आई और खून बहने लगा एहतियातन उसको इंदौर M Y रेफर कर दिया।वही इन तीनो को पब्लिक ने काफी पीटा भी।

रात को ब्रिज पर हुए एक्सीडेंट में देवास कोतवाली पुलिस की भूमिका काफी सरहानीय रही पुलिस के जवान समय पर पहुंच गए और उन्होंने बहुत जल्द ही स्थिति को काबू में कर लिया। दो कारों और एक बाइक के एक्सीडेंट की वजह से काफी भीड़ ब्रिज पर लग गई थी और तीनों इंडिका सवारों पर राहगीरों को काफी गुस्सा भी था

लेकिन पुलिस ने समय रहते तीनों कार सवारों को ब्रिज पर से जनता के गुस्से के बीच सकुशल बाहर निकाल लिया। देवास CSP विवेक सिंह चौहान भी रात को

ही ब्रिज पर स्तिथि का जायज़ा लेने पहुँचे और स्थिति को काबू में करने में बड़ी भूमिका निभाई।

1,978

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *