सफलता की कहानी/खुशियों की दास्तां)
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भाईदूज के अवसर पर स्व सहायता समूह की दीदी श्रीमती रमा से किया संवाद
आजीविका मिशन ने मुझे नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व प्रदान किया – श्रीमती रमा दीदी
पहले रमा दीदी के पति मजदूरी करते थे, अब खुद का पिकअप वाहन चलाते है, 25 से 30 हजार रूपये हो रही है मासिक आय
देवास 27 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के विकासखण्ड कन्नौद की रहने वाली स्व सहायता समूह की दीदी रमा चावले से भी संवाद किया। संवाद के दौरान राधा कृष्णा स्व सहायता समूह की सदस्य रमा चावले दीदी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान को भाईदूज की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी स्व सहायता समूह की सभी दीदियों को भाईदूज की बधाई दी।
रमा चावले दीदी ने कहा कि वह राधा कृष्णा स्व सहायता समूह की सदस्य है। आजीविका मिशन ने मुझे नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व प्रदान किया है। आजीविका मिशन ने उनका जीवन बदल दिया है। उन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम से दो साल पहले 75 हजार का लोन लेकर पिकअप वाहन खरीदा था। उन्होंने अभी धनतेरस को पुराना पिकअप वाहन विक्रय कर समूह एवं बैंक से ऋण लेकर 7 लाख 50 हजार का नया पिकअप वाहन खरीदा है। रमा दीदी ने कहा कि पहले उनके पति मजदूरी करते थे। अब उनके पति खुद का पिकअप वाहन चलाते है। अब उनकी मासिक आय 25 से 30 हजार रूपये है। रमा चावले दीदी ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गांव की बहनें अब आगे बढ रही है। समूह से जूड़ने से हमारे विचार व हमारे आत्मविश्वास को बहुत मजबूती मिली है।
इस दौरान एनआईसी कक्ष देवास में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, डीपीएम श्रीमती शिला शुक्ला सहित स्व सहायता समूह सदस्यों की दीदियां उपस्थित थी।
