• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

लगातार परीक्षा परिणामो में हो रही धांधली के खिलाफ छात्र संगठन AIDSO ने दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Nov 7, 2022

लगातार परीक्षा परिणामो में हो रही धांधली के खिलाफ एवं बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को अविलंब सुधार कर पुनः परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर छात्र संगठन AIDSO ने दिया ज्ञापन

लगातार रिजल्ट में हो रही धांधली के खिलाफ एवं नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अध्ययनबीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को अविलंब सुधार कर पुनः परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग पर आज श्री तुकोजीराव पवार विज्ञान महाविद्यालय मैं छात्रों ने प्राचार्य को कुलपति के नाम ज्ञापन सौप
ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि हमारे 12th में अच्छे परिणाम होते हुए भी सिर्फ एक ही विषय में सप्लीमेंट्री दी गई ये निराशा जनक है छात्र बार-बार परेशान हो रहे हैं पिछली बार भी हमने देखा बीकॉम का जब रिजल्ट घोषित किया गया उसमें भी विश्वविद्यालयों की रिजल्ट की को लेकर गड़बड़ियां सामने आए उसको लेकर जब छात्रों ने प्रदर्शन किया दो तो छात्रों के प्रदर्शन के दबाव में आकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनः छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें कई छात्रों के अंक भी बढ़ाए गए थे
छात्र संगठन AIDSO के विनोद प्रजापति ने बताया कि हाल ही में बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है| परीक्षा परिणाम में कई गड़बड़ी सामने आई है अधिकतम छात्रों को एक ही विषय में अनुत्तीर्ण किया गया है, व बड़ी संख्या में छात्रों की अनुत्तीर्ण किया गया है वहीं कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में WH लिखा आ रहा है| पूर्व में भी परीक्षा परिणामो में लगातार इस तरह की गड़बड़िया सामने आती रही हैं जो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आनन फानन में छात्रों की उत्तर पुस्तिका जांचना, छात्रों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है| यदि छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो छात्र संगठन AIDSO आंदोलन तेज करेगा| ज्ञापन देने में रविंद्र सिरोंजिया,मोनिका गुजराती ,रंजीत बंजारा, अमर सिंह, अंजू चौहान , संजू , रीता, श्रुति राठौर , चंचल, हर्षत आदि छात्र शामिल रहें।

243

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *