मौलाना आजाद जन्म दिवस समारोह संपन्न
आने वाली पीढ़ी को सवारना है तो शिक्षा जरूरी है–डॉ अब्दुल कदीर
इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के संचालक एवं कार्यक्रम संयोजक सैयद मकसूद अली ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन के अवसर पर एकदिवसीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 11 नवंबर को आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुल कदीर साहब डायरेक्टर शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बीदर कर्नाटक ने अपने उद्बोधन में कहा
कि अगर हमें समाज को बेहतर बनाना है तो तालीम जरूरी है तालीम के बगैर हम आगे नहीं बढ़ सकते उन्होंने कहा कि आज एक परिसर में हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली है जहां सब मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और एकता और भाईचारे की मिसाल को थामे हुए हैं यह बात इनोवेटिव स्कूल में मौलाना आजाद जयंती हुए शिक्षा सम्मेलन में कही। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट वाजिद खान भी उपस्थित थे उन्होंने तालीम के साथ-साथ कला को भी महत्वपूर्ण बताया और अपनी कला के बारे में सबको जानकारी दी कार्यक्रम कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सज्जन सिंह वर्मा
काजी अबुल फारुकी ठाकुर रघुवीर सिंह बघेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवास जुबेर लाला प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गुलाम शीरानी इंदौर दिनेश मिश्रा सचिव अशासकीय शिक्षण संस्था उपस्थित थे अतिथियों का बेज लगाकर स्वागत पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वालों,
शब्बीर अहमद मिर्जा मुशाहिद बेग ने किया पुष्प मालाओं से स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सैयद मकसूद अली चंद्रपाल सिंह सोलंकी शकील कादरी हाजी शकील शैख मुस्तफा अहमद हाथी वाले पार्षद, उज्जैन से आए इंजी सरफराज कुरेशी नईम खान,याकूब मेमन इंदौर डॉ हन्नान फारुकी डॉ जावेद खान, मो मुजीब, सैयद सदाकत अली मुश्सब्बिर बैग जावेद पठान आदि ने किया इस अवसर पर विशेष सम्मान खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश रणजी टीम के
राकेश ठाकुर को दिया गया तथा कला के क्षेत्र में इंटरनेशनल आर्टिस्टिक वाजिद खान को तथा सेवानिवृत्ति पर उत्कृष्ट सेवा देने वालों में बशीर शेख, सलीम खान,मुनव्वर पठान को सम्मानित किया गया इसी के साथ शिक्षा समाज सेवा पत्रकारिता उर्दू साहित्य के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें उज्जैन के शायर शाहनवाज असीमी, गायन के क्षेत्र में अंजनी सिंह ,समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ वसीम खान एनसीसी ऑफिसर, शाहबाज खान अजहर मुल्तानी ,ज़हीन खान ,समाज सेवा के क्षेत्र में आगर से अजरा छीपा आसिफ खान ,सानिया कुरेशी को सम्मानित किया गया साथ ही खेल एवं अन्य कार्यों में राष्ट्रीय खिलाड़ी गुलफशा खातून विजेंद्र खरसोदिया, खिलाड़ियों में वैदेही शर्मा,इशान अफरीदी , वरुण सोलंकी ,कबीर मेव , मोहिन खान को सम्मानित किया गया। इसी के साथ छात्र शिफा पटेल,सोफिया शेख जुबेर अहमद तनवीर मुल्तानी, यूसी हसन हाशमी को भी सम्मानित किया गया तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% अंक लाने वाले
मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया खेल एवम शिक्षा के क्षेत्र में भगवान सिंह सोलंकी की स्मृति में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ खदीजा की स्मृति में ₹11000 की राशि सोफिया शेख को दी गई तथा आईआईटी में चयनित छात्र छात्राओं को जमील खान कि स्मृति में सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता में अफजल मधुर की स्मृति में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं नगद राशि दी गई ।कार्यक्रम के पहले सत्र में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर 22 शहरों के स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें चित्रकला भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,व मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिला न्यायधीश डॉ महज़बीं खान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कानूनी सलाह की जानकारी दी एवं किस तरह से सोशल मीडिया पर अत्याचार और अपराध से बचने की उपाय बताएं इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लॉ ऑफिसर रविंद्र दयाल भी उपस्थित थे कार्यक्रम में खेलगुरू राधेश्याम सोलंकी रामेश्वर पटेल गंगा सिंह सोलंकी, जफर मुलतानी जाकिर उल्ला शेख पवेल राजानी, शाहिद मोदी चित्रकार रईस खान आरिफ खान गब्बर ,वारिस अली बागली शफाअत अजमेरी इंदौर डॉ इजहार अली नौशाद अली राजेश परमार, हरिश गजधर, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे आमेला खान ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की रंगोली से चित्र बनाया जिसकी सभी ने बहुत सराहना की कार्यक्रम का संचालन शकील पठान ने किया आभार सय्यद सदाकत अली ने किया
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद का जन्मदिवस समारोह सम्पन्न
213
