*शहर भर के स्टूडेंट्स के लिए उलमा ए देवास ने आयोजित किया सीरत क्विज़ कॉम्पिटिशन*
इस्लाम धर्म का पालन करने वाले सभी लोग मोहम्मद साहब को अपना धार्मिक मॉडल मानते हैं और अपने जीवन के हर छोटे – बड़े कामों में मुहम्मद साहब के तरीकों को अपनाना पसंद करते हैं। इसी उद्देश्य को दष्टिकृत रखते हुए कि स्टूडेंट्स अपनी छोटी सी उमर से ही आपकी जीवनी को जानें और अपने जीवन को आप के आदर्श जीवन की तरह बनाएं
*उलमा ए देवास* ने पूरे शहर के पांचवी से लेकर अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए एक क्विज़ कॉम्पिटिशन रखा। यह प्रोग्राम 2 सेशन में किया गया सेमी फाइनल और फाइनल। सेमी फाइनल दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को
यूनानी कॉलेज देवास में रखा गया जिसमें 180 विद्यार्थियों ने पार्टिसिपेट किया और खूब मेहनत कर कॉम्पिटिशन में होने वाले सवालों के जवाब दिए । सेमी फाइनल के 180 छात्र/छात्राओं में से 23 विद्यार्थी फाइनल तक पहुंचे। लिहाज़ा दिनांक 12 नवम्बर 2022
की शाम को सीरत क्विज़ कॉम्पिटिशन का फाइनल प्रोग्राम साया गार्डन में रखा गया , जिसमें दूर दराज़ से लोग पहुंचे । भोपाल शहर के उप-शहर क़ाज़ी अली कदर शुजा नदवी साहब, उज्जैन से अली पब्लिक स्कूल के प्रधान अध्यापक मौलाना तय्यब साहब एवं कोलकाता से मुफ्ती आदिल साहब आदि अतिथि उपस्थित हुवे।
पार्टिसिपेट करने वाले हर विद्यार्थी को पुरस्कार दिए गए, प्रथम पोजीशन हासिल करने वाले को 5000 ₹ का पुरस्कार, द्वितीय को 4000₹ एवं त्रितीय को 3000₹ का पुरस्कार दिया गया।
भारी संख्या में लोग इस प्रोग्राम में मोजूद रहे और हर एक के मुंह से कॉम्पिटिशन की खूब प्रशंसा की गई । इस तरह के कॉम्पिटिशन शहर और शहर के छात्र/छात्राओं की तरक्की और उन्नती का जरिया बनेंगे।
