देवास MG अस्पताल में बरसो से चल रही एक होटल पर कुछ दिनों पहले एसडीएम प्रदीप सोनी पहुंचे थे।दुकान मालिक पर सिगरेट और तंबाकू युक्त पदार्थ बेचने का आरोप लगाते हुए होटल बंद करने का मौखिक आदेश दिया था
एवं उसको मरीज़ों के लिए फल फ्रूट बेचने का सुझाव दिया था दुकान मालिक एसडीएम की कार्यवाही से क्षुब्ध होकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई कलेक्टर ने जनसुनवाई में पास बैठे SDM प्रदीप सोनी को निर्देश दिए कि दुकानदार को होटल चलाने दी जाए
अगर दुकान पर गुटका पाउच पाया जाए तो उचित कार्यवाही की जाए।
होटल मालिक सुरेश गुप्ता पिछले 20 वर्षों से MG अस्पताल में चाय बनाकर मरीज़ों के परिजनों की सेवा कर रहे है।सुरेश गुप्ता ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर गुहार लगाई की होटल बंद होने से मेरे परिवार के सामने भरण-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है
सुरेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों की स्कूल कॉलेज की फीस भरने में भी में असमर्थ हूं जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
