देवास में कलेक्टर के रूप में ऋषव गुप्ता की पहली जनसुनवाई,
कई विभागों के मुखिया बैठक से नदारद रहे,
एक अधिकारी तो नींद की झपकी लेते हुए नज़र आए…
देवास में कलेक्टर का चार्ज लेने के बाद IAS ऋषव गुप्ता की आज पहली जनसुनवाई थी।
जिसमें कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं को सुना और विभाग के जिम्मेदारों को समस्याओं का हल करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
लेकिन देखने में ये आया कि कई विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आना मुनासिब ही नहीं समझा। और अपने मातहतों को बैठक में भेज दिया।
इस दौरान कई आवेदनों पर कलेक्टर ने विभाग के जिम्मेदारों को आवाज़ लगाई ,लेकिन कई अधिकारी आए ही नहीं थे। ऐसे में कलेक्टर ने उन्हें फोन कर बुलाने के निर्देश दिए……
इतना ही नहीं जनसुनवाई में कुछ अधिकारी ऊंघते हुए नज़र आए तो वहीं वन विभाग के एक अधिकारी तो नींद की गहरी झपकी लेते नज़र आए…
मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारियों की लापरवाही वाले सवाल के जवाब में कहा कि कुछ
अधिकारी परमिशन लेकर बाहर गए है,कुछ अपने ऑफिस में व्यस्त है इसलिए नहीं आए। लेकिन सभी को कहा गया है कि आगे से जनसुनवाई में तय समय पर आए।जनसुनवाई टॉप प्राथमिकता है।
उन्होंने कुछ अधिकारियों के इंदौर से अप-डाउन करने के सवाल के जवाब में कहा कि शिकायत सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी।
