• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

MGGSK में कार्यरत सभी DI, BI का बकाया वेतन व VLE/सखी का 29 माह मानदेह की मांग को लेकर मनाया राज्यव्यापी विरोध दिवस

ByM. Farid

Nov 25, 2022

महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र परियोजना(MGGSK)में कार्यरत सभी DI, BI का बकाया वेतन व VLE/सखी का 29 माह मानदेह की मांग को लेकर मनाया राज्यव्यापी विरोध दिवस

प्रदेश के लगभग 45जिलों में धरना/प्रदर्शन/ज्ञापन सौपें गए MGGSK VLE संघर्ष समिति के द्वारा देवास जिले के सभी vle के द्वारा मुंडुक पुष्कर पर धरना प्रर्दशन करते हुवे रैली के रूप में कलैक्टर कार्यालय देवास जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सोपा गया!

7

डिजिटल साक्षरता मिशन को ग्रामीणों तक पहुचने का कार्य महात्मा गाँधी ग्राम सेवा केंद्र (CSC 2.0) के माध्यम से किया जाना था, जिसके पारिश्रमिक के रूप में एक निश्चित मानदेय देंने का आश्वासन शासन व CSC कि ओर से दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक मानदेय के रूप कुछ भी राशि VLE को प्राप्त नहीं हुई हैl

भारत सरकार की अतिमहत्वपूर्ण परियोजना को म.प्र. शासन व CSC द्वारा गंभीरता से न लेने के कारण हम VLE/सखी के मानदेय कि राशी पिछले 29 माह से नहीं मिलने से हमारी आर्थिक स्तिथि काफी दयनीय है जिससे कि खुद का व परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया हैl
संघर्ष समिति के स्टेट कोर कमेटी सदस्य मनोज रजक ने कहा कि सभी VLE/सखी का इंतज़ार अब जवाब दे गया है हम आपको चेतावनी देना चाहतें है की अगर एक माह के अंदर राज्य सरकार इस सम्बंध में कुछ निर्णय नहीं लेती है तो हम उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे और बड़े स्तर पर सभी सामाजिक प्रगतिशील संगठनों व आम जनता को शामिल करातें हुए इस आंदोलन को राज्य स्तर पर व्यापक ढंग से आगे बढ़ाएंगे व राजधानी भोपाल में महाआंदोलन की तैयारी के लिए विवश होंगे।

हमारी मांगो के संबंध में शीघ्र अतिशीघ्र तुरंत उचित कदम उठाया जावें।
आंदोलन में प्रमुख रूप से आशिक शाह, नीरज ठाकुर, हरेन्द्र सिंह सेंधव, कलीराम सोनार, मंगल गुर्जर, नितिन प्रजापति, सुरेशचन्द्र ,नीलेश मंडलोई,संतीश तलोदीया, रेखा मेहता, सपना दीदी, अनिक पटेल, गौरीशंकर सुखत, आदित्य पन्त, राजेश सिंह सेंधव आदि VLE साथी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता राजुल श्रीवास्तव, विनोद प्रजापति, विजय मालवीय व युवा साथी शामिल रहे

25नवम्बर राज्यव्यापी विरोध दिवस की मांगें

1.MGGSK परियोजना में कार्यरत सभी BI,DI और VLE का पिछला बकाया सारा वेतन व मानदेय का भुगतान अविलम्ब कराया जावें।

2. सभी vle को जीवन जीने लायक उचित वेतनमान/मानदेह लागू किया जावें।

3. मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में vle की स्थाई नियुक्ति की जावें।

4. प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम्प्यूटर संसाधन व अन्य जरूरी सामग्री VLE के लिए उपलब्ध कराया जावें।

5. पुनः महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद परियिजना को प्रारंभ किया जाये।

6. शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार पंजीयन VLE के माध्यम से निशुल्क करवाना बंद करे।

7. आयुष्मान पंजीयन का सरकारी ड्यूटी आदेश निकालकर डराना बंद करें।

314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *