सड़क के आवारा कुत्ते रोजाना काट रहे 20 से 30 लोगों को। निगम निगम नहीं कर रहा कोई कार्यवाही कांग्रेस । देवास – शहर में लगातार आवारा कुत्तों की भरमार होती चली जा रही है शहर की गली गली और मोहल्ला में इतने ज्यादा कुत्ते हो चुके हैं कि लोग उनसे परेशान हो गए हैं । वहीं अधिकांश जगह कुत्तियाओ द्वारा कुत्तों को जन्म देने से वार्डो में उनकी संख्या और बढ़ रही है वही छोटे बच्चे नासमझी के कारण कुत्तिया के बच्चों को खिलाने पहुंच जाते हैं ऐसी स्थिति में कुत्तिया उन्हें काट रही है। शहर में रोजाना 20 से 30 व्यक्तियों एवं बच्चों को कुत्ते काट रहे हैं । यह संख्या मर्जी से नहीं बता रहे हैं एमजी हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कह रहे हैं । कुत्ते काटे का इलाज एम जी हॉस्पिटल में 28 दिन मैं 4 बार एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के माध्यम से किया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि बढ़ते हुए शहर में इस तरह से कुत्तों का बढ़ना चिंता का विषय है। हम यह नहीं कहते कि कुत्तों को जहर देकर मार दिया जाए नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चलाया था लेकिन अब वह कार्यक्रम पूरी तरह से ठंडे बस्ते में पहुंच चुका है वही आवारा कुत्तों को पकड़ने एवं अन्य स्थान पर छोड़ने की मुहिम भी पूरी तरह से ठप हो चुकी है। नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर में लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ती चली जा रही है जब किसी परिवार के सदस्य को कुत्ता काटता है तो उस परिवार की मन की स्थिति क्या होती है यह वह परिवार ही जानता है , लाख कुत्ते काटने का इलाज है बावजूद बहुत ज्यादा चिंता का विषय है । हमारा कहना है कि इतनी विकट समस्या का नगर निगम का इस ओर ध्यान ही नहीं है कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम बड़े पैमाने पर कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम चलाएं। वही कुत्तो को पकड़कर शहर से बाहर करें जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सके। इसी तरह से अगर घटना घटती रही तो जो आज कुत्ते काटने की जो संख्या 20 से 30 से वह आगे चलकर रोजाना 50 व्यक्तियों को कुत्ते के काटने की घटना शहर में होने लगेगी । इसके पूर्व भी हमने इस समस्या को लेकर अपनी आवाज उठाई थी लेकिन नगर निगम ने एक दो दिन मुहिम चलाकर उसे बंद कर दिया था। हमारी मांगे की है मुहिम लगातार चलाई जाए तब जाकर इस समस्या से राहत मिलेगी।
