• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नर्मदे युवा सेना द्वारा आयोजित चौथी जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न,7 साल के अली खान ने लगाया 35 किलोग्राम की बैंच प्रेस

ByM. Farid

Dec 4, 2022

नर्मदे युवा सेना द्वारा आयोजित चौथी जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता हुई संपन्न

देवास। नर्मदे युवा सेना के तत्वधान में वर्ल्ड फिटनेस जिम पर जिला स्तरीय बैंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 120 खिलाडिय़ों द्वारा भाग लिया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदे युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल द्वारा सभी विजयी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल पहनाकर उन्हे सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में चेम्पियन ऑफ चेम्पियन मिस्टर देवास स्ट्रॉन्ग मेन का खि़ताब सकलेन खान एवं निश्चल कावले को उपविजेता का खिताब प्राप्त हुआ एवं मिस देवास स्ट्रांग वुमेन का प्रथम खि़ताब भावना गढ़वाल को मिला जिसमे टीना राठौर उपविजेता रही वही मास्टर वर्ग में राजू पहेलवान,ओर विकलांग वर्ग में दिनेश वर्मा चेम्पियन रहे।

7 साल के अली खान ने लगाया 35 किलोग्राम की बैंच प्रेस :-

प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 7 साल के अली खान रहे जिन्होंने 35 किलोग्राम की बैंच प्रेस लगाकर कर लोगो का स्नेह हासिल किया।
प्रतियोगिता में जज मनीष राजपूत इंदौर ,आकाश सर इंदौर ओर सोहेब शेख रहे।
कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक रेहान शेख़ (प्रोटीन प्लेनेट), हाजी अकबर शेख (अज्जु), गौरव कदम, हाजी शाहिद शेख (गोलु) ,हाजी रेहान शेख ,जावेद शेख ,श्रवण जयसवाल, हाजी राउफ कोहिनूर, पत्रकार सौरभ सचान ,शाकिर अली दिप ,सहजाद कोसर ,शाकिर शेख ,जैद शेख ,मोनीश वर्मा ,प्रवीण आचार्य, वसीम शेख, सलीम सर ,हारिस गजधर, चन्द्रपाल सिंह सौलंकी , इमरान कसेरा ,रवि गिरजापुरकर सर, अजीम शेख़ विक्की मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत जिम संचालक खालिक शेख(चाचा),विजय सोलंकी शाहिल शेख ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागौर सर ने किया व आभार मलिक शेख ने माना।

188

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *