• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

ज़िला जेल में बंद दफ़ा 376 का मुजरिम सेक्टर दीवार को कूदकर घुसा महिला वार्ड में

ByM. Farid

Dec 6, 2022

देवास जिला जेल मैं 2 दिन पहले ही दफ़ा 376 के जुर्म में लाए गए हवालाती बंदी ने जेल की सेक्टर दीवार को कूदकर महिला कैदियों के बैरक में जाने की कोशिश की। वह तो अच्छा हुआ की जेल में मौजूद प्रहरियों ने उसे देख लिया और और बिना विलंब किए उसे पकड़ लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
जिला जेल के उप अधीक्षक अनिल दुबे ने वाकिफ़ ख़बर से चर्चा करते हुए बताया कि

4 दिसंबर को एक हवालाती बंदी देवेश पिता सीताराम को दफ़ा 376के जुर्म के चलते जेल लाया गया था। 6 तारीख की सुबह वो बैरक की सेक्टर वाल को क्रॉस करके महिला वार्ड की तरफ चला गया।
जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मि तत्काल उसको पकड़ कर महिला वार्ड से पुरुष वार्ड में ले आए। जेल उप अधीक्षक का कहना है कि कैदी का व्यवहार आसामान्य है।वो जब से आया है बस अपनी माँ को याद करता रहता है।उसे ये भी नही मालूम होगा कि उधर कोई महिला वार्ड है।क़ैदी का चेकअप भी डॉ.से करवाया गया है।डॉक्टर ने उसे मनोरोगी चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।

1,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *