• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

यह भारत की नारी है जो नही किसी से हारी है- रेखा वर्मा कविता कीर्ति अवार्ड सेरेमनी का हुआ आयोजन

ByM. Farid

Mar 9, 2021

देवास। शहर की प्रख्यात शिक्षाविद समाजसेवी स्व, कविता शर्मा जोशी की स्मृति में संस्कृति साहित्य रचनालय संसार  द्वारा अवार्ड प्रसिद्ध महिलाओ को प्रदान किए गए। विश्व महिला दिवस पर निजी होटल में लायनेस क्लब एवं मारवाड़ी महिला मंडल देवास तथा भारत विकास परिषद का संयुक्त कार्यक्रम कविता बहन को महिलाओ ने याद किया। सर्वप्रथम स्वागत भाषण अभिज्ञान जोशी , राजश्री सोनी,  सोफिया कुरैशी , विनीता दुबे, सीमा शर्मा आदि ने दिया। समारोह की मुख्य अतिथि  पूर्व महापौर रेखा वर्मा,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मूंदड़ा थी। संस्थापक  प्रभाकर शर्मा, देवकृष्ण व्यास, राजकुमार चन्दन, विनोद मण्डलोई, अनिल जोशी, राजेश सोनी, सतीश शर्मा इंदौर आदि ने अवार्ड  दिए। पहला कविता कीर्ति अवार्ड डॉ मनोरमा जैन को उनके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हेतु ,डीआईसी डॉ समीरा नईम को, मानव सेवा कार्यो डॉ सन्ध्या खरे को चिकित्सा अवार्ड , डॉ विम्मी मनोज को कला एवं संस्क्रति के लिए, डॉ रुचिका खण्डेलवाल उज्जेन को शिक्षा कार्यो के लिए, मोना गुप्ता को साहित्य के क्षेत्र में, आभा निगम  को राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्पादन कार्य तथा  देवास की प्रमुख महिला शक्ति  अरुणा सोनी को सम्मानित  समाजसेवा में अतुलनीय योगदान  हेतु अवार्ड प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन शर्मा ने किया। संयोजन समिति प्रमुख राजश्री सोनी आस्था शर्मा  द्वारा  आभार व्यक्त कर  हिना राठौड़ शशिकला खण्डेलवाल तरुणा जाट शीतल सोनी,  वृशालि आप्टे  सहित अन्य समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया।

138

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *