• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

आगर मालवा में अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न सुरेन्द्र कुमार मारू चूने गए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष

ByM. Farid

Apr 14, 2024

आगर मालवा में अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न सुरेन्द्र कुमार मारू चूने गए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष

संवाददाता शेरू खान

आगर मालवा/शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आगर मालवा के न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ के गठन के लिये निर्वाचन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। सदस्य अधिवक्ताओं ने बडचढ कर मतदान किया 143 मत में से 140 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार मैदान ने थे, सुरेन्द्र कुमार मारू को 72 मत व अरूण कुमार माथुर 68 मत प्राप्त हुए

निर्वाचन अधिकारीयों ने सुरेन्द्र कुमार मारू को अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित होने की घोंषणा की तो वही उपाध्यक्ष पद के लिये उम्मीदवार अंजु चौबे को 84 मत व नंदकिशौर चौहान को 37 तो नारायणसिंह मालवीय को 19 मत प्राप्त हुए उपाध्यक्ष पद के लिये अंजु चौब विजय हुई, व सचिव पद के लिये उम्मीदवार देवेन्द्र कोठारी को 76 मत व मनीष शर्मा को 64 मत प्रा्रप्त हुए जिसमें सचिव पद पर देवेन्द्र कोठारी ने जीत हासिल की व कोषाध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार अभिभाषक दयाराम कुंभकार के नाम वापस लेने के बाद अभिभाषक शांतिलाल जैन निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद के लिये चूने गए थे, सहसचिव एवं पुस्तकालय के लिये एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में थे, सहसचिव के लिये शरद सोनी तथा पुस्तकालय प्रमुख के लिये राजेश नागदिया निर्विरोध रहे।
नव नियुक्त अभिभाषक संघ के पद अधिकारियों का संघ के सदस्यों ने स्वगत सत्कार कर बधाई दी।

321

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *