• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

APCR भोपाल की कोशिशों के चलते एक महिला कैदी सहित चार लोगों ने ली खुली हवा में सांस

ByM. Farid

Apr 15, 2024

APCR भोपाल की कोशिशों के चलते एक महिला कैदी सहित चार लोगों ने ली खुली हवा में सांस

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स की भोपाल इकाई के सहयोग से पिछले माह केंद्रीय जेल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन रखा गया था। जेल स्टाफ से पता चला कि कुछ विचाराधीन कैदियों की जुर्माना राशि भर दी जाए तो इन कैदियों को भी राहत मिल सकती है। एपीसीआर भोपाल यूनिट के अध्यक्ष अनवर पठान ने संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जुर्माना राशि की व्यवस्था की और दिनान्क 13/4/2024 को 3 पुरुष और 1 महिला को रिहाई मिल सकी। केंद्रीय जेल भोपाल में निरूद्ध किए गए व्यक्तियों में

गोलू उर्फ पवन उर्फ संतोष पिता भैय्या लाल,

कुंवर सिंह पिता मोतीलाल राजपूत,

नजीरुद्दीन पिता शेख शमसुद्दीन खां

शीला बाई पति पन्नालाल

को राहत मिली है। उपयुक्त सभी और उनके परिवार ने ए पी सी आर को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर ए पी सी आर के सहयोगी अंसार खान, मारूफ खान, सुहेल हाशमी, एहतेशाम हाफीज़ शहीदी, इमरान खान का विशेष सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *