• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

अगस्त की इस तारीख़ को रहेंगी चिकन, मांस मटन एवं मछली के विक्रय की दुकाने पूर्णत: बन्द

ByM. Farid

Aug 29, 2024

31 अगस्त पर्युषण पर्व पर चिकन, मांस मटन एवं मछली के विक्रय की दुकाने पूर्णत: बन्द रहेंगी

देवास।

शासन निर्देशानुसार 31 अगस्त शनिवार को जैन समाज के पर्युषण पर्व प्रारभ होने पर निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित समस्त पशु वध गृह एवं चिकन, मांस मटन एवं मछली के विक्रय की दुकाने पूर्णत: बन्द रहेंगी। आयुक्त रजनीश कसेरा ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि शासन निर्देशानुसार 31 अगस्त शनिवार को जैन समाज के पर्युषण पर्व प्रारंभ पर निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित समस्त पशु वध गृह एवं चिकन, मांस मटन एवं मछली के विक्रय की दुकाने 1 दिवस पूर्णत: बन्द रखे जाने हेतु समस्त चिकन, मटन व्यापारी व स्लाटर हाउस ए ओर बी दोनो को सूचित किया गया है। आदेश का पालन नही करने पर संबंधितो के विरूद्ध नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 उपधारा (1) मे उल्लेखित नियमों के अनुसार कार्यवाही की जावेगी।

889

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *