• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

रसुलपुर चौराहा बायपास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास द्वारा श्रीमंत गायत्रीराजे पवार विधायक के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण

ByM. Farid

Mar 27, 2021
  1. देवास। रसुलपुर चौराहा बायपास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास द्वारा श्रीमंत गायत्रीराजे पवार विधायक के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ पी डी सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में ओम जोशी,कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र निगम, बहादुर मुकाती, मिलिंद सोलंकी, दीपक जायसवाल के विशेष आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा ने कहा कि देवास के सौंदर्यीकरण के लिये विधायक देवास द्वारा दी जा रही सौगात में शहर के विकास के लिए इस चौराहे के विकास का दायित्व कायस्थ समाज को नगर निगम द्वारा सौंपा गया है। इस अवसर पर समाज के अनिल श्रीवास्तव,आशुतोष कुमार,दीपक श्रीवास्तव, बालकृष्ण श्रीवास्तव,मनीष भटनागर, रवि श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रदेश सहसचिव तस्मि श्रीवास्तव,शशि खरे, सीता श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजू सक्सेना, सुधा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप खरे ने किया तथा आभार प्रदेश सचिव अशोक निगम ने माना। उक्त जानकारी शहर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने दी।
195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *