• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

राजस्थान के बूंदी में दर्दनाक सड़क हादसा दर्शन के लिए खाटूश्याम जा रहें देवास ज़िले के 6 लोगों की मौत, 3 घायल

ByM. Farid

Sep 15, 2024

राजस्थान के बूंदी में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, सभी देवास के बताए जा रहे हैं

कार से सभी खाटूश्याम जी जा रहे थे, अलसुबह 4 बजे अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल

कार के उड़े परखच्चे

बूंदी ASP उमा शर्मा ने बताया कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए। कार में सवार मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, जिला देवास, मांगी लाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, देवास, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल थाना सतवास, देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, देवास तथा अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल, देवास घायल हुए हैं।

आपको बता दें की किराए से ली गई इको गाड़ी में सवार 9 लोगों में से ड्राइवर की मौत की पुष्टि अज्ञात के रुप में हुई है

1,523

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *