• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

रील बनाने की सनक में बच्चे की ज़िंदगी से खेलती महीला।लोगों ने कहा इस मां को जेल में होना चाहिए 

ByM. Farid

Sep 22, 2024

रील बनाने की सनक में बच्चे की ज़िंदगी से खेलती महीला।लोगों ने कहा इस मां को जेल में होना चाहिए


सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लोग किस हद तक नीचे गिर चुके हैं इसका अंदाज़ा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।

वायरल होते इस वीडीयो में एक महिला कुएं की मुंडेर पर बैठी है, उसके पैर लटक रहे हैं, और वह एक गाने पर लिप-सिंक कर रही है। वीडीयो में सबसे डरवाना दृश्य  यह है कि एक छोटा बच्चा खुले कुएं के अंदर उसके पैर से चिपका हुआ है, और गिरने से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है।
रॉ एंड रीयल मैन नामक ट्वीटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडीयो पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
वीडियो शेयर होने के बाद से लोगों ने इस पर तरह-तरह की टिप्पणियाँ की हैं। कई लोगों ने मांग की है कि बच्चे की जान को खतरे में डालने के लिए महिला को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।
कई लोग इस महिला को मानसिक रूप से विशप्त बता रहे हैं ।तो कई इस बात पर सवाल भी खड़ा कर रहें हैं की क्या सिर्फ़ मां ही बच्चे से ज्यादा प्यार कर सकती है। पिता से भी ज्यादा।
खैर ये वीडीयो कहां का है इसकी अभी पुष्टी नहीं हुईं है लेकिन उम्मीद की जा सकती है की जल्द ही इस महीला पर सख्त कानूनी कार्यवाही देखने को मिलेगी ताकी भविष्य में लोग रील बनाने की सनक में बच्चो की जान जोख़िम में डालने की कोशिश ना करें।
2,108

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *