• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

प्रेस क्लब देवास का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

ByM. Farid

Dec 2, 2024

प्रेस क्लब देवास का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
देवास। मां देववासिनी की पावन नगरी देवास में प्रेस क्लब देवास द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के चामुंडा पैलेस गार्डन में पत्रकारों की रजिस्टर्ड संस्था प्रेस क्लब देवास द्वारा यह आयोजन रखा गया। आयोजन से पूर्व प्रेस क्लब देवास की साधारण सभा आयोजित की गई। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा प्रारंभ की गई। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष असलम खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के नवीन पदाधिकारीयों ने संस्था के सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन करने पर धन्यवाद प्रेषित किया। आने वाले दिनों में संस्था क्या कार्य करेगी इस पर विस्तार से चर्चा की गई। साधारण सभा संपन्न होने के उपरांत दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस क्लब देवास के पत्रकार साथियों के अतिरिक्त देवास नगर के अन्य सभी पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे। आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में देवास जिला जनसंपर्क अधिकारी आकाश जैन रहे। आकाश जैन का प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन, दिलीप मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, शकील खान, सचिव शेखर कौशल, संयुक्त सचिव अशोक पटेल ने संयुक्त रूप से श्री जैन को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब देवास के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय, तरुण मेहता, असलम खान, सदस्य राजेंद्र चौरसिया, एहतेशाम कुरैशी, मुन्ना वारसी, जगदीश सेन, अरविंद चौकसे, मोहन वर्मा, अकरम शेख, नागेन्द्र सिंह राजपूत, रूपेश मेहता, रोहित उपाध्याय, चेतन योगी, अतुल शर्मा, दुर्गेश शर्मा, धीरज सेन, तनवीर शेख, मुकेश पांचाल, हेमंत शर्मा, नटवर सिंह, प्रिंस बैरागी, वरुण राठौर, डि शाह, धर्मेंद्र पिपलोदिया, अभिषेक टेलर, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, जितेंद्र शर्मा, सुरेश जयसवाल, मुर्तुजा सैफी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आभार प्रेस क्लब सचिव शेखर कौशल ने माना।

106

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *