• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

थाना हरणगांव पुलिस टीम ने खेतों एवं नदी से मोटर पंप,स्टार्टर,केबल चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

ByM. Farid

Dec 28, 2024

थाना हरणगांव पर फरियादी शिव मीणा पिता माखनसिंह मीणा एवं ओमप्रकाश मीणा पिता तेजाराम मीणा निवासीगण ग्राम बंडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी 02 मोटर पंप,एक स्टार्टर एंव केबल वायर कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गये है । फरियादीगण कि रिपोर्ट पर से थाना हरणगाँव में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद के द्वारा आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद केतन अडलक के निर्देशन में थाना प्रभारी हरणगांव शुभम सिंह परिहार के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित की गई ।

टीम के द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । मुखबिर की सूचना पर से 18 वर्षीय, गोल्डन उर्फ गोल्डी, पिता रामभरोसे प्रजापति, 30 वर्षीय राहुल पिता गणेश मीणा ,बृजेश उर्फ ब्रिजेश पिता अशोक प्रजापति उम्र 32 वर्ष एवं विकास पिता रामभरोसे प्रजापति उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम बंडी थाना हरणगाँव जिला देवास को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपीगणों के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया ।

आरोपीगणों के कब्जे से चोरी 02 मोटर पंप ,स्टार्टर एवं केबल कुल कीमत लगभग 30,000/- रूपये का मश्रुका जप्त किया गया । अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 303(3) BNS एवं अपराध क्रमांक 215/2024 धारा 303(3) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *