• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

देवास का विकास अंधा ही नहीं लूला लंगड़ा भी है पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर

ByM. Farid

Apr 10, 2025

देवास का विकास अंधा ही नहीं लूला लंगड़ा भी है

देवास शहर में पानी को लेकर मचे त्राहिमाम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेसवार्ता की प्रेस वार्ता में पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने देवास नगर निगम की कार्यशैली तथा भाजपा की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए देवास में पानी की समस्या के लिए सीधे तौर पर इन्हें ज़िम्मेदार ठहराया।

पूर्व महापौर के मुताबिक जो क्षिप्रा जल आवर्धन योजना उनके महापौर रहते लगभग 30 करोड़ की थी,भाजपा के समय 70 करोड़ की हो गई। जय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए क्षिप्रा जल आवर्धन योजना में बांध में पानी के 35% सीपेज होने की बात कही। जबकि कांग्रेस के समय ये सीपेज मात्र 15% ही था। पूर्व महापौर ने क्षिप्रा में नर्मदा लिंक परियोजना का ये कहते हुए उपहास उड़ाया कि जब नर्मदा से ही क्षिप्रा तक पानी लाना था तो क्षिप्रा आवर्धन योजना पर 70 करोड़ क्यों खर्च किए गए।

आपको बता दे कि देवास शहर में पिछले 11 दिनों से पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जिसको लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आंदोलनरत है। पूर्व में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा नगर निगम गेट पर मटके भी फोड़े जा चुके है। वहीं पूर्व महापौर की प्रेस वार्ता में शुक्रवार को भी नगर निगम के सामने बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।

538

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *