• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

परिवहन विभाग ने देवास में मक्‍सी और भोपाल मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर 05 वाहनों से 14 हजार 500 रूपये का राजस्व वसूला

ByM. Farid

May 23, 2025

परिवहन विभाग ने देवास में मक्‍सी और भोपाल मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर 05 वाहनों से 14 हजार 500 रूपये का राजस्व वसूला

मोटरयान कर बकाया होने पर एक यात्री बस को अभिरक्षा में रखा

देवास, 23 मई 2025/

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर स्कूल बसों एवं यात्री बसों की जांच की जा रही हैं। विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग के दल द्वारा जिले में संचालित स्कूलों में बसों एवं यात्री बसों की सघन जांच की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान एवं दल द्वारा देवास में मक्‍सी एवं भोपाल रोड पर यात्री बसों की जांच की गई। जिसमें आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, मोटरयान कर आदि की जांच के साथ वाहन में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि की भी जॉच की गई।

 

जांच के दौरान एक यात्री बस जिस पर लगभग 01 लाख 15 हजार रूपये का मोटरयान कर बकाया होने एवं बिना परमिट संचालित होने पाई गई। जिसका मौके पर पंचनामा बनाया जाकर बस को जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। इसके अतिरिक्त एक यात्री बस परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित होते पाई जाने पर 10 हजार जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही में 38 बसों की जांच की गई। जिसमें 5 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धाराओं के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर 14 हजार 500 रूपये का राजस्व वसूल किया गया।

 

समस्त यात्री बस चालकों एवं संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी अपनी बसों का संचालन मोटरयान अधिनियम समस्त वैधानिक दस्तावेज पूर्ण कर के अनुसार ही करें। मार्ग पर अनावश्यक रेसिंग ना करें तथा यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिले में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें नियमित विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध चालानी/जप्ती संबंधी कार्यवाही की जायेगी।

177

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *