• Fri. Sep 4th, 2026

Vaqif Khabar

ग्राम पोनासा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ का समापन,बैंड बाजे के साथ सोभा यात्रा निकाली, भंडारे में सैकड़ो लोगों ने लिया प्रसाद

ByM. Farid

May 16, 2026

ग्राम पोनासा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ का समापन……
बैंड बाजे के साथ सोभा यात्रा निकाली, भंडारे में सैकड़ो लोगों ने लिया प्रसाद….
हॉटपिपलिया, समीपस्थ ग्राम पोनासा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर करीब 19 वर्षों से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है इसी तरह इस वर्ष भी सात दिवसीय विश्व कल्याण के लिए ग्राम शांति श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था जिसका आज समापन हुआ इस अवसर पर बैंड बाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची

ग्राम में जगह-जगह फुल बरसा कर स्वागत किया गया आयोजन के यज्ञ आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी बागली थे यज्ञ में सात दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित पंकज जी शास्त्री हरदा द्वारा किया गया श्री खेड़ापति हनुमान जी का अभिषेक कर छप्पन भोग भी लगाया गया इसके बाद पूर्णाहुति के साथ महा आरती की गई एवं भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में ग्राम एवं क्षेत्र के घटिया गयासुर मुरादपुर सिंगावदा अनखेली सहित अन्य गांव के सैकड़ो महिला एवं पुरुषों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की उत्तर जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *