देवास
नगर निगम नाले पर बना रहा दीवार, कॉलोनीवासियों में मचा हाहाकार।
देवास शहर के मुक्ति धाम मार्ग स्थित परमानंद कॉलोनी के निवासियों के लिए अजीब स्थिति पैदा हो गई है । परमानंद कॉलोनी और सड़क के बीच बहने वाले नाले पर देवास नगर निगम जेलनुमा एक लंबी दीवार बनाने की तैयारी कर रहा है जिसकी वजह से कॉलोनीवासियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
आपको बता दे कि मुक्तिधाम मार्ग स्थित बरसों से खुले पड़े हुए नाले को स्लैब डालकर बंद करने के बजाए एक दीवार खड़ी करने की देवास नगर निगम ने एक बहुत ही हैरतअंगेज योजना को लेकर टेंडर पास कर दिया। इस योजना के मुताबिक नाले पर एक दीवार का निर्माण किया जाएगा।
दीवार निर्माण को लेकर कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी में जिन मकानों के मुंह सड़क की और है वो पूरी तरह से बंद हो जाएंगे और उनके सामने घर से निकास का एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं दीवार बनने के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोग खुद को जेल में बंद कैदी की तरह महसूस करेंगे।
वहीं जब कालोनी में रहने वाली शम्सुननिसा खानम को नगर निगम ने दीवार निर्माण को लेकर पत्र द्वारा सूचित किया तो उन्होंने इसे स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का हनन मानते हुए माननीय High कोर्ट इंदौर का रुख किया।
इंदौर High कोर्ट ने शम्सुननिसा खानम का पक्ष सुनते हुए चार मार्च 2025 को एक आदेश पारित करते हुए”देवास नगर निगम को यह निर्देशित किया कि याचिकाकर्ता द्वारा दायर दिनांक 11.02.2025 (अनुलग्नक पी/6) और 20.02.2025 (अनुलग्नक पी/7) के उत्तर पर मामले में एक तर्कपूर्ण और स्पष्ट आदेश पारित किया जाए। ऐसा होने तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई बलपूर्वक कदम नहीं उठाया जाएगा। यह आदेश इस शर्त के अधीन होगा कि याचिकाकर्ता आज से 10 दिनों की अवधि के भीतर नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष इस आदेश की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करेगा।
शम्सुननिसा खानम ने माननीय High Court के आदेश की कॉपी नगर निगम में जमा करा कर उसकी प्राप्ति भी ले ली।
देवास नगर निगम 23 जून 2025 को मय पुलिस बल के शम्सुननिसा खानम के घर जेसीबी लेकर पहुंच गया तथा उनके घर के सामने ज़मीन पर बने हुए कांक्रीट निर्माण को तोड़ दिया। इस बारे में में जब वाक़िफ खबर द्वारा नगर निगम की भवन अधिकारी इंदु भारती से नगर निगम की जेसीबी द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी ना बोलते हुए सिर्फ इतना कहा कि हमने माननीय High कोर्ट के निर्देशों का पालन किया है।
वहीं इस बारे में शम्सुननिसा खानम के पुत्र परवेज़ खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए नगर निगम देवास पर माननीय High Court की अवमानना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने हमारे घर के सामने स्थित बह रहे खुले नाले की भयंकर गंदगी से परेशान होकर हमारे निजी खर्चे पर लाखों रुपए लगा कर 2019 में ही स्लैब का निर्माण कर दिया था । जिसकी हमने देवास नगर निगम से पत्र व्यवहार द्वारा मंजूरी भी ले ली थी। लेकिन 6 साल बाद नगर निगम हमारे घर के सामने दीवार खड़ी कर रहा है। तथा इंदौर High Court द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन करने के बजाए सामंती रुख अपना रहा है।
परवेज़ खान ने कहा कि देवास नगर निगम द्वारा मय पुलिस फोर्स के साथ उनके घर के बाहर जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ की गई है। जो माननीय HIGh Court के दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन है। इसे लेकर वो देवास नगर निगम के खिलाफ HIgh Court की अवमानना का केस दर्ज करेंगे।
