• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

शहर को स्वच्छता में मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, स्कूल ने सफाई मित्रों के लिये बिछा दिया रेड कारपेट।

ByM. Farid

Jul 17, 2025

सफाई मित्रों के लिये बिछा रेड कारपेट।

 

देवास शहर को स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरुस्कार दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान सफाई मित्रों का रहा. इसलिए इनोवेटिव स्कूल परिवार द्वारा अपने वार्ड क्रमांक 7 के सफाई दरोगा और 15 कर्मचारीयों का स्वागत और सम्मान स्कूल परिसर में आयोजित किया गया.

इस प्रोग्राम में सभी सफाई मित्रों के स्वागत में रेड कारपेट बिछाकर पुष्प वर्षा कर उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। स्कूल सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग और वार्ड के पार्षद मुस्तुफा अहमद हाथीवाले द्वारा सभी का पुष्प मलाओं से स्वागत किया, संस्था प्राचार्य सय्यद मकसूद अली द्वारा मिठाई खिलाई गई. संस्था के सदाकत अली और मुशब्बीर मिर्जा द्वारा सफाई मित्रों को उपहार भेंट किये गए.

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सफाई मित्रों के कार्यों से अवगत कराना और समाज में उनके स्थान तथा राष्ट्रीय पुरुस्कार में उनके योगदान के महत्व को बताना रहा. इसलिए अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्य शबीना सैयद, संजय देवल, सीमा शर्मा, नाज़िया शेख मैडम के साथ स्वछता मिशन के शाहनवाज़ शेख और सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन निखत शेख ने किया और आभार सय्यद सदाकत अली ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *