देवास में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में व बढ़े हुए बिलों की जाँच कर बिलों की अधिक राशि वापस लेने की मांग पर बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन, देवास ने सौपा ज्ञापन
देवास |देवास जिलें में अपरवा एनर्जी प्रा.लि. कंपनी द्वारा बिजली के स्मार्ट मीटर लगायें जा रहें है। बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन, देवास ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कर ज्ञापन सौंपा| बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जहां- जहां स्मार्ट मीटर लग चुके है वहां इसके दुष्परिणाम आना शुरू हो गए हैं। चंद्रशेखर आजाद नगर मल्टी में दो कमरों के बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने से पहले जो 100 से 150 तक आते थे स्मार्ट मीटर लगने के बाद 5000 से ज्यादा आए है ये बात सिर्फ एक दो घरों की बात नहीं है बल्कि उन हर घरों की कहानी है जहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इससे साफ जाहिर है कि स्मार्ट मीटर आम जनता के फायदे के लिए नहीं बल्कि बिजली कंपनी की लूट को बढ़ावा देने के लिए लाए गए हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी देकर उनकी सहमति से लगाए जाने चाहिए।

लेकिन बिजली कंपनी अपनी मनमानी कर रही है कई एरिया में बिजली उपभोक्ता अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाना चाहते है फिर भी अपरवा एनर्जी कंपनी के जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रहे है। यह स्मार्ट मीटर जनता पर पुरजोर तरह से सुनियोजित लूट के लिये लगाए जा रहें है। जिसका हम बिजली उपभोक्ता विरोध करते है।जो इस महंगाई के दौर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक बोझ बढ़ाएंगे। इसके तहत दिन के अलग अलग समय अलग अलग टैरिफ प्लान का भी प्रस्ताव है जो आम लोगों को ज्यादा बिजली खपत के समय मंहगी बिजली प्रदान करेगा। हमारा मानना है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए और भी ज्यादा लूटने की मशीन साबित होगा। इसका हम पहले ही विरोध दर्ज कर चुके हैं। बिजली का उपयोग पहले करना और बिल बाद में अदा करना यह हमारा अधिकार है। हम अपने अधिकार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
अतः बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन, की ओर से विद्युत उपभोक्ता मांग करतें हैं कि इसे तुरंत वापस लिया जाये अन्यथा हम उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन में 1.प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना तुरंत बंद किया जाए। 2. जहाँ स्मार्ट मीटर लग चुके है। वहां पुनः सरकारी मीटर लगाया जावें। 3. बढ़े आए बिजली बिलों की जाँच कर उन्हें कम किया जाये 4 .बिजली के संपूर्ण निजीकरण पर रोक लगाई जाए व बिजली संसोधन विधेयक को वापस लिया जाए। आदि मांगे शामिल थी | ज्ञापन देने वालों में शुभम लोधी, राजेंद्र मुकाती, सुरेश गौतम, विजय सक्लेचा सहित चंद्रशेखर आजाद नगर मल्टी के नागरिक शामिल हुए
