देवास 12 अक्टूबर रविवार
सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के खिलाफ हुआ छात्र सम्मेलन
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के खिलाफ व पूरे प्रदेश में महिलाओं बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ देवास में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
छात्र सम्मेलन में मुख्य प्रस्ताव पढ़ा गया जिस पर अलग-अलग स्कूल व कॉलेज आए छात्रों ने शिक्षा में आ रही समस्याओं को रखा जब से नहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है तभी से छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा सरकारी स्कूल व कॉलेज में लगातार फीस वृद्धि की जा रही है जिस पर छात्रों ने कहा फीस वृद्धि पर रोक लगना चाहिए वह किसी भी नाम पर सरकारी स्कूलों को बंद नहीं करना चाहिए। सभी छात्रों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की जाना चाहिए। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में AIDSO के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुनील सेन ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों से सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए संगठन की तरफ से जो अभियान और आंदोलन चलाया जा रहा है, उसमें शामिल होने की अपील की। सम्मेलन में आंदोलन को मजबूत करने के लिए 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। छात्र आंदोलन को मजबूत करने की अपील राज्य सचिव श्रुति शिवहरे जी ने की ओर नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी।
नई जिला कमेटी का प्रस्ताव राज्य सचिव मंडल सदस्य शिवांगी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का संचालन नव निर्वाचित जिला सचिव विजय मालवीय ने किया। कार्यक्रम में नूतन स्कूल, क्रमांक 1, मॉडल स्कूल, लॉ कॉलेज, केपी कॉलेज, साइंस कॉलेज के छात्र शामिल हुए।
