• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

“शहीद ए आज़म भगत सिंह “का जन्मोत्सव  ब्राइट स्टार विद्यालय में छात्रों के बीच जागरूकता के रूप में मनाया गया।

ByM. Farid

Sep 27, 2025

“शहीद ए आज़म भगत सिंह “का जन्मोत्सव  ब्राइट स्टार विद्यालय में छात्रों के बीच जागरूकता के रूप में मनाया गया।

स्थानीय विद्यालय ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल देवास में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस यादगार कमिटी द्वारा “शहीद ए आज़म भगत सिंह” का जन्मोत्सव बच्चों के समक्ष कई महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी प्रदान की गई। अधिवक्ता शुभम लोधी ने साईबर क्राइम से बचाव एवं उसके पहलुओं पर विस्तार से कानूनी जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता नायला अर्शी कुरेशी ने “किशोर न्याय अधिनियम “एवं “पोक्सो “एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझते हुए उनके अधिकारों व सुरक्षा के विषय में जागरूक किया । वहीं शासकीय विद्यालय से रिटायर्ड श्रीमती कुसुम वागड़े मैडम ने किशोरों के बीच शारीरिक एवं मानसिक विकास पर चर्चा की और बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम का संचालन सुभाषचंद्र बोस कमेटी की सचिव वाणी जाधव ने किया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सैयद सदफ जहां ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से “शहीद ए आज़म भगत सिंह “के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आहवान किया ।

256

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *