देवास
21/12/25
कबीर के ढाई आखर प्रेम के संदेश के साथ आगामी तीन वर्षों के लिए प्रगतिशील लेखक संघ की देवास इकाई का हुआ गठन।
बद्रीलाल मालवीय और साथियों ने प्रगतिशील लेखक संघ देवास इकाई के कार्यक्रम में संत कबीर के एक से बढकर एक सुमधुर भजन गाकर उपस्थित श्रोताओं को कबीर के अजर अमर सन्देश ढाई आखर प्रेम, श्रम व मानव मात्र के बीच मानवता का सन्देश प्रसारित किया.
इसके पश्चात् सर्व सम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए प्रगतिशील लेखक संघ देवास इकाई के अध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर अजीमुद्दीन अजीम एवं बद्रीलाल मालवीय, सचिव पद पर प्रतिभा कुमार, सह सचिव पद पर श्री सिंदल एवं कोषाध्यक्ष पद पर सत्यवान पाटिल सर्वानुमति से निर्वाचित किये गए. इस कार्यक्रम में उपस्थित शायरों व कवियों में अजीमुद्दीन अजीम देवासी, मोईनखान, जयप्रकाश एवं वरिष्ठ कवित्री प्रतिभा कुमार ने देश भक्ति से सराबोर रचनाओं का तर्रानुम में पाठ किया. उपस्थित श्रोताओं ने खूब तालिया बजाई. संचालन मोईनखान ने किया. मांगीलाल काजोड़िया ने देश के वर्तमान तानाशाही, फासिस्ट सरकार को जड़ मूल से उखड़ाने का आव्हान किया.
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र राठौर ने किया. प्रसिद्ध साहित्यकार, कहानीकार, चिंतक, उपन्यासकार डॉक्टर प्रकाशकांत भी उपस्थित थे. प्राचार्य एफ.बी.मानेकर, एस.एल.परमार, भारतसिंह, सीमा, सलोनी, रंजना, बाबूलाल, अर्हन्या भी उपस्थित थे. अंत में आभार राजेन्द्र राठौर ने माना.
