यौमे विसाल के मौक़े पर क़ाज़ी सलीमुद्दीन फारूखी की याद में बुजुर्गों को कराया भोजन,वृद्धाश्रम में किया पौधरोपण।

चीफ़ शहर क़ाज़ी देवास जूनियर जनाब सलीमुद्दीन फ़ारुकी के यौमे विसाल के मौके पर देवास वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया तथा वृद्धाश्रम में पौधारोपण भी किया गया।पिता को याद करते हुए वर्तमान देवास शहर चीफ़ क़ाज़ी अबुल कलाम ने बताया की उनके पिता एक नेक दिल इंसान थे तथा हमेशा हिंदू मुस्लिम एकता के अलमबरदार रहे।
उनकी ज़िन्दगी हिम्मत, सच्चाई, और समाज की ख़िदमत का आईना थी। उन्होंने हर मंच से मजलूमों की आवाज़ उठाई, और समाज को ज़मीर के साथ जीने का रास्ता दिखाया।वृद्धाश्रम में हमने समाजजनों के साथ मिलकर वृद्धजनों को भोजन कराया तथा वृद्धाश्रम में पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर पूर्व सभापति अंसार अहमद, शाहिद मोदी,अय्यूब भारती, जुबेर लाला, शब्बीर मिल्ककॉर्नर, रफीक खान,शफीक खान, डॉ हन्नान फारूखी, पप्पू शेख,जुबेर मदनी, संतोष यादव, जुबेर मंसूरी, सैफ डाली, परवेज़ विनर, फैजल कसेरा, शक़ील क़ादरी, कमर शेख़, तकीउद्दीन क़ाज़ी आदि मौजूद रहे।
