• Fri. Mar 6th, 2026

Vaqif Khabar

डायल-112 की तत्परता से 04 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया

ByM. Farid

Jan 20, 2026

कन्नौद दिनांक : 20.01.2026*

 

डायल-112 की तत्परता से 04 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया

 

मंगलवार 20.01.2026 को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बड़ी हवेली के पास एक लगभग 4 वर्षीय बालिका रो रही है जो अपना नाम,माता-पिता का नाम एवं पता बताने में असमर्थ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी थाना कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी द्वारा डायल-112 वाहन को रवाना किया गया।डायल-112 में तैनात आर. 879 आरक्षक राजेन्द्र सिंह,937 आरक्षक महेश पोरवाल एवं पायलट वीरेन्द्र सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित किया गया तथा तत्परता से उसके माता-पिता की तलाश की गई। प्रयासों के परिणामस्वरूप बालिका की पहचान सिंगार चोरी तहसील आष्टा जिला सीहोर निवासी के रूप में हुई।उक्त बालिका को उसके पिता अताउल्ला खां एवं माता सुल्ताना बी के सुपुर्द सकुशल किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

देवास पुलिस लोगो से अनुरोध करती हैं कि किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।

34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *