• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले 3 शातिर ड्रग पेडलर गिरफ्तार

ByM. Farid

Mar 28, 2026

अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस थाना राऊ इंदौर की प्रभावी कार्यवाही

ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले 3 शातिर ड्रग पेडलर गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 27 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹2,70,000) एवं एक मोटर साइकिल जप्त।

इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना राऊ को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुख्यात तस्कर अंकित उर्फ बाबा सहित तीन आरोपियों को ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

शहर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में थाना राऊ पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी कड़ी में दिनांक 26/03/2026 की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रंगवासा फाटा, गुरुकुल मैदान के पास सुनसान इलाके में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 27 ग्राम ब्राउन शुगर मिलीं जिसे विधिवत जप्त किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर युवाओं को नशे की लत लगाने तथा अपना नेटवर्क विस्तार करने में सक्रिय थे।

आरोपियों के विरुद्ध थाना राऊ, इंदौर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

अंकित उर्फ बाबा पंचोली, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजनगर, इंदौर

महिपाल उर्फ मोहित विष्ट, उम्र 29 वर्ष, निवासी रंगवासा, राऊ, इंदौर

श्याम बैरागी, उम्र 44 वर्ष, निवासी राजनगर, इंदौर

जप्त मश्रुका-

27 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹2,70,000) व एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) कीमत ₹60,000 कुल जप्त मश्रुका ₹3,30,000

सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक प्रवीण जाधव, प्रधान आरक्षक पवन त्रिपाठी, आरक्षक कमलेश चोरे, नारायण यदुवंशी, उपेंद्र, सुनिल एवं साइबर सेल जोन–1 की अहम भूमिका रही।

55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *