मुसाखेड़ी में पिछले 3 दिन में गर्मी के कारण दो युवक हुए बेसुध
मुसाखेड़ी में पुरानी सब्जी मंडी के पास ही सोलंकी मेडिकल के पास 1 अज्ञात व्यक्ति अचानक तेज गर्मी के कारण बेसुध होकर गिर गया गिरते ही उसके मुंह से सफेद जाग जैसा निकलने लगा तड़पता हुआ अज्ञात व्यक्ति कई मिनटों तक तड़पता रहा स्थानीय लोगों ने ओर स्थानीय व्यापारियों ने रोड पर पड़े अज्ञात व्यक्ति को जैसे तैसे तेज धूप एवं रोड से उठाकर अपनी दुकान के सामने छाव में उसे रखा और पानी भी पिलाया थोड़ी देर बाद जैसे ही युवक को थोड़ा बहुत होश आया उसे से बात करके परिजन को संपर्क किया और परिजन को व्यक्ति सौंप दिया मुसाखेड़ी के स्थानीय लोग अनजान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए परिजन ने मुसाखेड़ी के उन सभी लोगों दिल से धन्यवाद दिया
इसके पहले भी दो दिन पहले महेश्वर से आए स्टूडेंट जो कि जॉब की तलाश में आए थे वह रोड पर अचानक गिर गए उनको भी बेसुध हालत में मुसाखेड़ी के लोगों ने उठाकर पास के शिवांगी मेडिकल के मालिक से बात कर नि : शुल्क उपचार किया और गोली भी दी मदद के लिए आगे आए व्यक्ति में अभिषेक हांडे , तरुण सेन , विनय जैसवार,रवि बेलिया, रिक्की थनवार शामिल थे
नितिन चंदेल की खास रिपोर्ट
