• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

माँ जगदम्बा मन्दिर समिति ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया मूसाखेड़ी में मातारानी का भंडारा

ByM. Farid

Mar 29, 2026

माँ जगदम्बा मन्दिर समिति ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया मूसाखेड़ी में मातारानी का भंडारा

 

माँ जगदम्बा मन्दिर समिति के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश थनवार की टीम ने मुसाखेड़ी बिजली विभाग डेली कॉलेज जोन के सामने माँ जगदम्बा का मन्दिर है नवरात्रि में लोगों का जमावड़ा यहां लगा रहता है मुसाखेड़ी के रहवासी यहां प्रति दिन पूजा अर्चना करते रहते है।

नवरात्रि के नौ दिन माता महारानी का विशेष श्रृंगार हर दिन होता है माता बहने माता रानी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की मंगल कामना करती है प्रति वर्ष नवरात्रि समाप्त होने के अगले दिन यहां थनवार परिवार द्वारा मां जगदंबा का भंडारा किया जाता है एवं भव्य भजन संध्या की जाती है माता रानी के भजनों पर लोग खूब झूमे नाचे पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा लोग साचें दरबार की जय के जयकारे लगाने लगे भंडारे में माता का प्रसाद लेने लोग दूर दराज से मुसाखेड़ी आते है।

भोजन प्रसादी की व्यवस्था मन्दिर समिति के सदस्य कई वर्षों से करते आ रहे है साफ सफाई का विशेष ध्यान भंडारे में रखा जाता है लोगों की सफाई को लेकर जागरूकता देखने को मिली भोजन प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात लोगों ने स्वेच्छा से दोने पत्तल डस्टबिन में डाले और स्वच्छता बनाए रखी।

47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *