• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

खजराना में “सुल्तान अवार्ड” समारोह आयोजित, टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

ByM. Farid

May 12, 2026

खजराना में “सुल्तान अवार्ड” समारोह आयोजित, टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

 

इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

 

इंदौर। खजराना व्यापारी एसोसिएशन एवं मोहसिन फाउंडेशन के बैनर तले अल फलाहा स्कूल में “सुल्तान अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खजराना व्यापारी एसोसिएशन के संस्थापक इफ्तिखार गुड्डू द्वारा किया गया, जिसमें खजराना क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को ट्रॉफी और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सैय्यद वाहिद अली मामू, पार्षद पति इकबाल खान, वरिष्ठ पत्रकार परवेज इकबाल, विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज मेमन, अंसार पटेल, हारून लीडर, शैख शहजाद, कलीम उदनखेड़ी एवं डॉ. सादिक खान उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा खजराना व्यापारी एसोसिएशन की ओर से सचिव जावेद मयूर खान, किराना प्रभारी असलम खान, मीडिया प्रभारी अरशद ग़नी खान तथा अल फलाह स्कूल के इकबाल सर, वसीम मेमन और वसीम खान (भारत गैस) सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी गई। उपस्थित अतिथियों ने इफ्तिखार गुड्डू को पिछले 15 वर्षों से इस सफल आयोजन के निरंतर संचालन के लिए शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।

 

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अरशद ग़नी खान द्वारा किया गया।

49

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *