• Mon. Jul 20th, 2026

Vaqif Khabar

शहर क़ाज़ी सीनियर जनाब नौमान अशरफी  की दस्तारबंदी पर कांग्रेसजनों ने की मुलाकात

ByM. Farid

May 17, 2026

शहर क़ाज़ी सीनियर जनाब नौमान अशरफी  की दस्तारबंदी पर कांग्रेसजनों ने की मुलाकात।

देवास शहर क़ाज़ी सीनियर मरहूम जनाब इरफान अहमद अशरफी साहब के इंतकाल के बाद, उनके साहबज़ादे जनाब नौमान अहमद अशरफी की दस्तारबंदी की गई और उन्हें देवास शहर सीनियर काजी घोषित किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने क़ाज़ी नौमान अशरफी साहब से मुलाकात कर, उन्हें बधाई प्रेषित की। इस मौके पर गुरूचरण सिंह सलूजा, जाहिद पठान, हारिस गजधर, सुजीत सांगते, डॉ. मंसूर शेख, कल्लू भाई राष्ट्रीय, सैयद आरिफ, अबरार आलम, दीपेश हरोडे आदि मौजूद रहे।

163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *