• Mon. Jul 20th, 2026

Vaqif Khabar

प्रेमिका के महंगे शौक पड़े भारी,मालिक की दुकान में ही कर डाली चोरी,18 वर्षीय नौकर हुआ गिरफ्तार

ByM. Farid

May 27, 2026

प्रेमिका के महंगे शौक पड़े भारी: मालिक की दुकान में ही कर डाली चोरी, 48 घंटे में गिरफ्तार हुआ कर्मचारी

संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

Indore के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिस कर्मचारी पर दुकान मालिक सबसे ज्यादा भरोसा करता था, उसी ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन आरोपी की चालाकी पुलिस की तेज जांच के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 48 घंटे के भीतर पूरा मामला उजागर हो गया।

 

मामला मुराई मोहल्ला स्थित एक दुकान का है, जहां से रात के समय करीब ₹1.71 लाख नगद चोरी हो गए थे। दुकान मालिक अमन अग्रवाल ने घटना की शिकायत संयोगितागंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे करीब 100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस का शक दुकान में काम करने वाले 18 वर्षीय कर्मचारी कीर्तन सिरसाटे पर गया। पुलिस ने जब उससे अलग-अलग तरीके से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने और गिफ्ट देने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी लालच में उसने अपने ही मालिक की दुकान को निशाना बना लिया।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी करने के बाद आरोपी अगले ही दिन बिना किसी डर के वापस दुकान पर काम करने पहुंच गया और खुद को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

 

हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

235

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *