• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

5 जून को देवास जिले में भी कृषि विरोधी कानूनों की प्रति जलाई

ByM. Farid

Jun 5, 2021

I”खेती बचाओ -कारपोरेट भगाओ” दिवस मनाया गया

देवास(मध्यप्रदेश)| संयुक्त किसान मोर्चा व AIKKMS की ऑल इंडिया कमेटी के आव्हान पर *5 जून*, खेती में काले फरमानों का एक साल पूरा होने पर काले कानूनों की प्रतियाँ फूकने का दिन. *सम्पूर्ण क्रांति दिवस* के रुप में मनाने का तय किया था जिसके तहत AIKKMS देवास द्वारा भी ग्राम गादाईशापिपलिया , अन्तरालिया, घिचलाई, पोटला, घट्टियागयासुर, खुटखेड़ा, अक्षत नगर आदि जगहों पर कानूनों की प्रतियाँ जलाई गई|
AIKKMS के रोहित मालवीय ने बताया कि आज से एक वर्ष पहले 5 जून 2020 को खेती और देश के किसानों व आम जनता के हितों के खिलाफ भाजपा की मोदी सरकार ने अचानक तीन अध्यादेश जारी किये थे। इन्हीं अध्यादेशों को बाद में तीन काले कृषि कानूनों की शक्ल दी गई थी जिनके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आन्दोलन चल रहा है किसान संगठन AIKKMS इसका घटक दल है| अध्यादेश जारी करने के दिन से ही ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 21 राज्यों में लगातार संघर्ष के मैदान में है। देवास में भी लगातार आंदोलन चल रहा है|

150

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *