• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

रिटायरमेंट ऐसा लड्डू है जिसे खाने का भी दिल करता है और नहीं भी-डॉ जैन बीमा अस्पताल देवास

ByM. Farid

May 31, 2021

देवास एक औद्योगिक शहर है यहाँ के उद्योगों के कर्मचारियों के लिए शहर में विजयनगर स्तिथ एक बहुत ही बड़ा अस्पताल है जिसे शहरवासी बीमा अस्पताल के नाम से जानते हैं इसी बीमा अस्पताल में अपनी जिंदगी भर सेवा देने के बाद और मरीजों की दुआओं लेने के बाद डॉक्टर यूसी जैन आज सेवानिवृत्त हो गए श्रीमान यू सी जैन को उनके स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी डॉ श्रीमती पटारे ने कहा कि डॉक्टर जैन हमारे आधार स्तंभों मैं से एक रहे है वही डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि अब हम डॉ जैन को बहुत मिस करेंगे वहीं डॉक्टर राजोरिया ने कहा कि हम डॉक्टर जैन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है वहीं डॉ घनघोरिया ने एक फिल्मी गाना गाते हुए डॉ जैन के लिए कहा अभी ना जाओ सैंया अभी दिल भरा नहीं।बीमा अस्पताल के सभी डॉक्टर्स ने डॉ जैन का फूल माला पहना कर उनका अभिवादन किया और उनके साथ बिताए हुए समय को अपने जीवन का उपयोगी समय बताया।

843

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *