• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

राम मंदिर ट्रस्ट ज़मीन घोटालों पर प्रशासनिक चुप्पी पर युवक कांग्रेस ने खेड़ापति मंदिर में लगाई अर्ज़ी

ByM. Farid

Jun 22, 2021

 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेड़ापति मंदिर में सात बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में हुए घोटाले के विरोध में शासन प्रशासन द्वारा कोई कदम ना उठाए जाने पर महाबली हनुमान जी महाराज के समक्ष लगाई अर्जी। जानकारी विनोद राठौर ने बताई। हनुमान जी के समक्ष अर्जी का वाचन चंद्रपाल सोलंकी ने किया जिसमें
“अर्जी सुनो हमारी”,
“हे महाबली राम भक्त हनुमानजी” मर्यादा पुरुषोत्तम राम श्री अयोध्या मंदिर के नव निर्माण मैं देश विदेश के लोगों द्वारा आस्था विश्वास को श्रद्धा के साथ करोड़ों रुपए ट्रस्ट को दान दिया जा रहा है।अयोध्या के श्री राम मंदिर के निर्माण में ट्रस्ट द्वारा लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले से देश-विदेश से दान देने वाले ,वह प्रभु श्रीराम में असीम आस्था रखने वाले, नागरिक अत्यंत दुखी है श्री राम मंदिर निर्माण घोटाले से देश का हर नागरिक व्यथित है इस घोटाले से उनकी आस्था श्रद्धा और विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है। देश का हर राम भक्त और युवा कांग्रेस आज आपके दरबार में उपस्थित होकर इस अर्जी के माध्यम से आप से प्रार्थना करते हैं कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त देश वासियों से जो धनराशि आभूषण मिले हैं। उसकी भ्रष्टाचारियों अधर्मीयो व लालचीयो से रक्षा करें।
आज भगवान श्री राम के नाम पर जो लूट मचा रखी है इस लूट लालच और भ्रष्टाचार को समाप्त कर धर्म की रक्षा करें भगवान श्री राम का मंदिर आम लोगों की आस्था और श्रद्धा के अनुसार बने। आज कई अधर्मी व विकृत मानसिकता ,लालची व भ्रष्टाचारियों की नजर भगवान व भक्त के आस्था विश्वास के प्रतीक मंदिर पर लगी है। आप इन अधर्मीयो को सबक सिखाएं भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं।
हमारी अरज पर राम मंदिर निर्माण का भगवान श्रीराम का आदेश मनवाएं। इस अवसर सुजीत सांगते अनुपम टोपो जयराम मालवीय मलखान सिंह देवड़ा पंकज वर्मा आनंद ठाकुर नरेश बैरागी, पंकज जोशी अभिषेक चौहान हर्षवर्धन सिंह गौड़ विशाल ठाकुर माखन बागड़िया हर्षराजसिंह राठौर भरत रैकवार बलराज ठाकुर संजय रैकवार सुनील टोटे अजय राठोर इंद्रजीत सिंह सोलंकी सीताराम मालवीय आजाद पठान सोहेल सवेरा आदि उपस्थित थे।

109

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *