• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

चौबारा धीरा ज़िला देवास में युवा कांग्रेस की अविश्वसनीय साईकल रैली उमड़ा जन सैलाब

ByM. Farid

Jul 27, 2021

-पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने लगभग 500 युवाओं के साथ जन आक्रोश साईकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केन्द्र की मोदी सरकार पर आपदा में अवसर तलाशते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृपालसिंह मकवाना एवं ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोपेश्वर महादेव मंदिर चौबारा धीरा से एकत्रित होकर साईकिल रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए साईकिल पर वाहन बिकाऊ लिखे पोस्टर लगाकर रैली निकालते इकलेरा माता मंदिर पर पहुचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि का विरोध किया। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जनता को लूटने का लगाया आरोप। क्षेत्रीय विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि भले ही कोरोना ने अर्थव्यवस्था को कमजोर बना दिया और लाखों लोगों ने अपनी आय में कमी देखी है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ डालकर उन पर बेरहमी से प्रहार कर रही है। इस साल अकेले भाजपा सरकार ने कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की और पिछले साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 26.79 रुपये और 25.02 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि की गई है उससे परिवार का बजट बिगड़ गया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के नागरिकों के साथ खड़ी रही है और वह भाजपा सरकार को लोगों पर और प्रहार नहीं करने देगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कांग्रेसी नेता नियमित रूप से तेल की कीमतों में अनुचित वृद्धि के खिलाफ पूरे भारत में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पट्रोल डीजल के दामों में मोदी सरकार खुलेआम जनता को लूट रही है। युवा कांग्रेस इसको कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही मोदी सरकार की नाकामी के कारण कोरोना काल मे जनता असहाय हो चुकी हैं। ऊपर से मोदी सरकार द्वारा सौपी जा रही मंहगाई कमर तोड़ रही है।इस जन आक्रोश रैली में प्रदेश सचिव अकरम खान जिला महासचिव इरफान पटेल महेंद्र सिंह, तालोद गोपालकृष्ण व्यास, चन्दरसिंह अमलातिया आरिफ पटेल , जीतू गालोंदिया रुस्तम पटेल रविंद्र भाटी, जितेंद्र धर्मेंद्र बडगूजर पांदा राजेश सरपंच रवि सिंह गौड़ जागीरदार ,राजू गुर्जर ,कृष्णा ठाकुर ,गोविंद जयसवाल,अल्केश गुर्जर ,अंकित यादव, लाला गुज्जर ,बने सिंह, सूरज भूतिया ,लोकेंद्र सिंह सुनील मकवाना दिलीप मालवीय गोहिल, फातिमा जी बोरा, आयुष नायक सद्दाम शाह, गोलू राहुल, वाडिया सुरेश भूतिया, हुकम सिंह गुर्जर आदि सम्मिलित हुए।

135

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *