• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देवास NSUI कार्यकर्ताओं ने दिया शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

ByM. Farid

Aug 28, 2021

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को दिया ज्ञापन।ज्ञापन का वाचन सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर ने किया।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आप से मांग करता है कि शासकीय नवीन विज्ञान महाविद्यालय देवास का स्थानांतरण रोका जाए एवं महाविद्यालय को यथावत देवास शहर में ही संचालित किया जाए। देवास जिले में मात्र एक ही विज्ञान भवन जो देवास में है जिसके कारण संपूर्ण जिले के विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए यहीं आते हैं। जिसे देवास शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र मेंढकी धाकड़ के जंगल में बनाया गया है जहां पर विद्यार्थियों ( विशेष ध्यान आकर्षण छात्राओं के लिए सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान जी विज्ञान महाविद्यालय को देवास शहर से विस्थापित न किया जाए। यदि किसी भी छात्र छात्रा को अनावश्यक परेशानी होती है तो क्या आप इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन लेगा।
अतः विज्ञान महाविद्यालय को यथावत रहने की अनुमति दी जावे) एवं शिक्षकों को जाने एवं आने तक की सुविधा नहीं है।

1. देवास जिले में एकमात्र साइंस कॉलेज होने के बावजूद भी साइंस के विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए जिले के बाहर जाना पड़ता है या छात्र छात्राओं के लिए बहुत बड़ी समस्या है कि साइंस के विद्यार्थियों के लिए मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, भौतिक शास्त्र से महाविद्यालय में स्नोकोत्तर के विषय नहीं है यह देवास जिले के लिए दुर्भाग्य की बात है ।आप विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन विषय को प्रारंभ कराने की कृपा करें।

2.देवास जिले में एकमात्र शासकीय विधी महाविद्यालय देवास में है जिसमें लॉ में मात्र 120 सीटे ही है । लॉ कॉलेज की सीटों को बढ़ाया जाए जिससे कि जिले के अधिकतर विद्यार्थी लॉ में प्रवेश ले सकें। शासकीय विधी महाविद्यालय का नवीन भवन निर्मित हो चुका है। लॉ कॉलेज के विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके इसके लिए महाविद्यालय में एल एल एम विषय की मान्यता जल्द से जल्द दिलवाने एवं एल एल एम विषय को महाविद्यालय में जल्द से जल्द प्रारंभ कराये।

3. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आपसे मांग करता है कि महाविद्यालय में रिक्त बड़े पदों पर भर्तियां जल्द से जल्द की जाये।

4. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आपसे मांग करता है कि महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वान शिक्षक शिक्षिका एवं जनभागीदारी कर्मचारियों जो कही विगत वर्षों से महाविद्यालय में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाए। इस अवसर पर नीरज नागर , वीरेंद्र पटेल, भुपेश चौधरी,सोहन मण्डलोई, अभिषेक चौहान, विशाल सोलंकी, जावेद मंसूरी, आशीष सोलंकी, धीरज राठौर प्रत्यूष रेवाबग आदि उपस्थित थे।

163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *