देवास। शनिवार 25 सितम्बर को भारतीय मजदूर संघ सत्ता में होने के बावजूद सिर्फ मान्यता के चुनाव ना हो और हमें आर्थिक लाभ मिलता रहे इस उद्देश्य से कर्मचारियों के साथ कटुघात करना और आए दिन कर्मचारियों को प्रताडि़त करना, द्वेष भावना से काम करना, कर्मचारियों का अहित होने पर उनका साथ ना देना ,कर्मचारी विरोधी नीति रीती से त्रस्त होकर तरुण मिश्रा के नेतृत्व में सदानंद यादव ,आलोक द्विवेदी, धर्मेंद्र मिश्रा ,रिचपाल सारण, योगेश मिश्रा, आनंद यादव ,धर्मपाल शिवम शर्मा ,पंकज वर्मा, संतोष शर्मा, लवली सिंह, शुभम चक्रवर्ती एवं कम से कम 50 कर्मचारियों ने इंटक सदस्यता ग्रहण की। धर्मेंद्र मिश्रा एवं सदानंद यादव ने बताया कि यूं तो कई लोग इंटक ज्वाइन करना चाहते हैं लेकिन भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति इतनी खराब है कि वह अपने स्वार्थ के लिए कर्मचारियों के हितलाभ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कई कर्मचारी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कर्मचारी कांग्रेस इंटक के साथ है । महासचिव जाहिद पठान ने कहा कि इंटक की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी रहेगा। इंटक के अध्यक्ष प्रदीप सांगते एवं इंटक महासचिव जाहिद पठान द्वारा सभी सदस्यों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत की इस बेला में इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, विक्रम सिंह चौधरी, डीपी बघेला, पर्वत सिंह ,विवेक सोनकर ,राजेश पहलवान वैभव पैकले ,महेश चंदन ,भुवन साहू, मोहम्मद यूसुफ ,मोहित कुमार ,मनीष माली, जय कठगर ,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार ,ओपी यादव ,अशोक सिंदल, शेषनाथ यादव ,अभिषेक अवस्थी ,अर्जुन, पिंटू चंदेल ,अजय आहिरे, गणेश वाघमारे ,यशवंत मीणा, नीरज सिकलीकर, प्रफुल्ल पवार, सुशांत साल्वे ,अंकित शर्मा एवं ऑफिस स्टाफ के सदस्य एवं सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी, यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा, मध्य प्रदेश इंटक रामराज तिवारी, इंटक संरक्षक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, प्रदीप चौधरी, मनीष चौधरी, शेरखान, जितेन्द्र सिंह गौड़, पार्षद परवेज शेख, जिला इंटक उमेश गौड़, नेशनल कामगार पैनल एम चंद्रमौली एवं 9 इकाइयों की ओर कोलकाता से सिकदर दादा, नासिक से जगदीश गोडसे एवं जुंद्भे पहलवान, नोएडा से सोहेल खान, होशंगाबाद वीरेंद्र भट्ट, हैदराबाद से सलोमन राजू, मुंबई से मुकुंद वाज, हैदराबाद मिंट डी सुरेश ने सदस्यता लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी इंटक के महासचिव जाहिद पठान ने दी।
