Video देखनें के लिए youtube पर टच करें
कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर भारत बंद का आह्वान*
*बड़ी संख्या में किसान- मजदूर शामिल हुए*
देवास । 27 सितंबर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर देवास में भी एक संयुक्त धरना प्रदर्शन किया गया| प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ से संगठन संभागीय अध्यक्ष मानसिंह कोठारी, जिला अध्यक्ष गगन सिंह पटेल, संतोष जी जाट सलीम भाई शेख जिला सह मंत्री संदीप प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी, श्रमिक संगठन (AIUTUC) ऑल इंडिया युनाइट्रेड ट्रेड यूनियन सेंटर से राजुल श्रीवास्तव (AIKKMS) ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से रोहित मालवीय, (AIDSO) ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंस आर्गेनाईजेशन से विजय मालवीय एलआईसी यूनियन से मोहन जोशी जी आदि शामिल रहे| वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किये तीन कृषि कानून लागू के विरोध में लाखों किसान पिछ्ले दस महीने से संघर्ष कर रहे हैं व 600 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं लेकिन सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नजरान्दाज किया जा रहा है, सरकार द्वारा बिजली बिल- 2021 लागू किया जा रहा है जो बिजली के निजीकरण को बढ़ावा देगा, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण किया जा रहा है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा वहीं दूसरी ओर श्रम कानूनों में संशोधन करके मजदूरों के अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है| मंहगाई भी चरम पर है एक साल में पेट्रोल 60 %, खाद्य तेल-44.28% , रसोई गैस- 31%, दाल के दाम 12% तक बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थ की मूल कीमत से भी ज्यादा टैक्स लगाकर सरकार ने पेट्रोल-डीजल को आम आदमी की पहुँच से दूर कर दिया है। रसोई गैस के दामो में हाल ही में एक साथ 25 रूपये बढा दिए गए। आज रसोई गई की कीमत 950 रुपए से अधिक है| संयुक्त किसान मोर्चा, देवास द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया जिसमे मांग की गई की
1 कृषि विरोधी तीनों कृषि कानून वापिस लो 2. बिजली संशोधन बिल-2021 रद्द करो 3. श्रमिकों के अधिकार का हनन करने वाली श्रमिक संहिता वापिस लो 4. एम. एस.पी. की कानूनी गारंटी दो 5. सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाओ|
6. बढ़ती हुई मंहगाई को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए 7. सभी फसलों को स्वामीनाथन आयोग सीटू प्लस 50 पर खरीदने की गारंटी दो| प्रदर्शन का संचालन विनोद प्रजापति ने किया|
