• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कांग्रेस ने रसोई गैस एवं पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन बैलगाड़ी ने खींची कार हो सकता है बैलगाड़ी पर भी अब GST लग जाए   

ByM. Farid

Oct 7, 2021

देवास = केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम लगातार बढ़ाती चली जा रही है बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एकदम से 15 रुपये बढ़ा दी गई इसी के साथ पेट्रोल डीजल के दाम भी और बढ़ गए जो कि 100 रुपये के पार हो चुके हैं।                                      इसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक एक अनोखा प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत बैलगाड़ी ने रस्सियों से  बंधी एक कार को खींचा वहीं बैलगाड़ी पर एलपीजी के सिलेंडर रखे गए। साथ ही मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग के नारे लगाते हुए कांग्रेस जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए            श्री राजानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती चली जा रही है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के बजाय केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाती चली जा रही है जो कि अनुचित है सरकार ने तत्काल ही बढ़े हुए मूल्य वापस लेना चाहिए। इसी के साथ विगत दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की भी निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो कि प्रजातंत्र के विपरीत है।          इसी के साथ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा प्रदीप चौधरी दिग्विजय सिंह झाला ने भी संबोधित किया करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।                                                    संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना।     इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री ज्ञान सिंह दरबार नरेंद्र यादव संजय कहार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जितेंद्र सिंह गौड़ इम्तियाज सिद्दीकी प्रहलाद मिस्त्री शबाना सोहेल दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा गोवर्धन देसाई योगेंद्र भारतीय विक्रम मुकाती विश्वजीत सिंह चौहान पंकज वर्मा मयंक जैन कमल प्रसाद मुकाती राधा किशन सोलंकी धर्मेंद्र पटेल कुद्दुस शेख अकरम शेख तृप्ति शाहिद मोदी सुनील शुक्ला कमलेश गुप्ता उमेश गवली निलेश वर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी राजेश जयसवाल अमितेश पांडे सलीम पठान ईशान राणा धीरज कल्याणे भेरू लाल शर्मा प्रशांत सिंह चौहान राजेश राठौड़  डॉ गजेंद्र तोमर हारिश ग़जधर ओम राठौड़ अंतर सिंह सोलंकी छोटू सिंह गुर्जर संजय रैकवार दीपेश हरोड़े  जितेंद्र मालवीय गुल्लू मंगानी शकील लक्की मिर्जा कादिर बैग  नन्दू भय्या अग्रवाल बाबूलाल मालवीय अंकित खरे डैनी पहलवान जानी भाई सुनील कप्तान वसीम हुसेन देवेंद्र बाबा जय प्रकाश मालवीय नौशाद पठान सतीश तलरेजा तनवीर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्तिथ थे।

114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *