• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

युवक कांग्रेस देवास ने की अनोखी शुरआत कीचड़ से भरी सड़को पर बिछाए फूल

ByM. Farid

Oct 10, 2021

*युवक कांग्रेस की अनोखी पहल…..*
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी गौड़ के नेतृत्व में ग्राम जलोदिया, खोकरिया एवं बड़ी चौरलाई पहुँच मार्ग रोड़ पर खस्ताहाल कीचड़ से भरी सड़क को फूलों से सजा कर ढोल धमाको से ग्राम के वरिष्ठ जन रामचरण पटेल, आनंद सिंह जी खिंची,कैलाश सिंह पंवार व वीरेंद्र सिंह गौड़ द्वारा रिबिन काट शुभारंभ कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
जानकारी देते हुवे लोकेंद्र सिंह गौड़ ने

बताया कि
जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि जिस प्रकार नेताओ द्वारा रिबिन काट कर नए निर्माणों का शुभारंभ कर श्रेय लिया जाता है, उसी प्रकार यु.का. द्वारा देवास जिले की समस्त खस्ताहाल सड़को व अधूरे निर्माणों का शुभारंभ कर सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो को इसका श्रेय दिया जाएगा तथा उनके झूठे वादों व नाकामियों का बोध करवाया जाएगा।
इस मौके पर रईस खान, शुभम सिंह गौड़, श्रीकांत चौहान , हर्षराज सिंह राठौड़, राहुल सिंह ठाकुर ,राहुल सिंह पंवार, बंटी ठाकुर,अंतर सिंह ठाकुर,शेलेन्द्र ठाकुर,बसंत सिंह गौड़,गिरधारी लाल चौधरी, श्री सिसोदिया,नवीन,राकेश, विशाल, चेतन,पिंटू बैस, शिवपाल ,जितेंद्र मालवीय,राजेन्द्र सिंह बैस, युवराज सिंह गौड़ आदि खोकरिया, जलोदिया व बड़ी चुड़लाई के यु. का. साथी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
आभार कुंदन सिंह गौड़ ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *