• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

अधिकारी मांगते रहे पनीर,संचालक देता रहा दही।आखिर कर्मचारी नें पनीर ढूंढ ही लिया।मधुर स्वीट्स पर हुई।

ByM. Farid

Oct 23, 2021

Video देखने के लिए you tube को टच करें

देवास जिला प्रशासन द्वारा मिठाई की दुकानों पर की गई अकस्मात चेकिंग देवास उज्जैन रोड चौराहे पर स्थित मधुर स्वीट्स पर देवास जिला प्रशासन अपने पूरे अमले के साथ पहुंचा जहां पर अंदर रखे हुए सामान दूध दही पनीर घी मटर इत्यादि का सैंपल लिया गया मिल्क कॉर्नर के नाम से मशहूर मधुर स्वीट्स के अंदर पहुंचकर तहसीलदार पूनम तोमर ने एक बड़ा सा शटर खुलवाया जिसमें कुछ मशीनें लगी हुई थी शटर के खुलते की प्याज की बदबू पूरे वातावरण में फैल गई पूछने पर मधुर स्वीट्स संचालक ने बताया की हमारे खेत की प्याज़ है और ताबड़तोड़ उसे गाड़ी में रखवा कर फिकवाने की कार्रवाई की इसके बाद अधिकारियों ने वहां पर रखी हुई सभी सामानों की चेकिंग की अधिकारियों ने मधुर स्वीट संचालक से पनीर के सैंपल को कहा लेकिन संचालक ने कहा के पनीर अभी हमारे पास उपलब्ध नहीं है इसी बीच रोजाना आने वाले दूध का हिसाब देखते हुए अधिकारी मैं पूछा कि रोज़ कितना दूध आता है जिस पर संचालक द्वारा 5000 लीटर दूध रोजाना आने की बात कही गई अधिकारी ने पूछा अभी दिवाली आ रही है और दूध की आवक तो इतनी ही रहती है फिर यह अधिक मिठाइयों की पूर्ति कैसे की जाएगी अधिकारी का आशय यह था जब ज्यादा मिठाइयों की डिमांड देखकर कहीं नकली दूध से तो मिठाई नहीं बनाई जाती  इसी बीच जांच अमला टीम में से एक कर्मचारी ने मधुर स्वीट पर रखे हुए पनीर को खोज लिया इस पर संचालक ने  ने पनीर का सैंपल भी दे दिया जो बहुत देर से दही का सैंपल देने पर अड़े हुए थे।

254

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *