• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

एनएसयूआई ने स्नोकोत्तर में सीट बढ़ाने के लिए किया कॉलेज बन्द

ByM. Farid

Oct 26, 2021

देवास-* भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा एमएससी में सीट बढ़ाई जाए के विरोध में महाविद्यालय के मेन गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्व. तुकोजीराव पवार शा. विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डॉ .एन. के. श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया । जिसमें स्नोकोत्तर में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया गया जिसका वाचन वीरेंद्र पटेल ने किया । जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर ने बताई की। छात्र छात्राओं द्वारा कॉलेज के गेट पर बैठ कर नारे लगाए गए जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि जिले का एकमात्र साइंस कॉलेज होने की वजह से ग्रामीण अंचल के दूरदराज क्षेत्र से हजारों छात्र-छात्राएं स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय आते हैं लेकिन एमएससी केमिस्ट्री बॉटनी, जूलॉजी में सीट कम होने की वजह से छात्र छात्राएं स्नोकोत्तर की पढ़ाई जारी रखने से वंचित रह जाते हैं। छात्र-छात्राओं का 1 साल बर्बाद ना हो उसके लिए प्रत्येक संकाय में कम से कम 30-30 सीट बढ़ाई जाए। जिससे छात्र छात्राएं स्नोकोत्तर में प्रवेश पा सके। एक तरफ तो सरकार कॉलेज चलो अभियान चला रही है लेकिन कॉलेज में सीट ही नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन के लिए पुनः लिंक खोली गई है जिसमें जो छात्र छात्रा प्रवेश से वंचित रह गए हैं उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश मिल सके लेकिन लिंक तो पुनः खुल गई है पर महाविद्यालय में सीट ही नही तो विद्यार्थियों को एडमिशन कैसे मिलेगा। लिंक खोली गई है तो सीट भी बढ़ाये जिससे सभी विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सके।
अगर 2 दिन के अंदर एमएससी में सीट नहीं बढ़ाई गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग एवं कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर हर्ष राठौर ,राहुल ठाकुर ,भूपेंद्र पटेल सोहन मंडलोई अभिषेक चौहान विशाल सोलंकी रघुवीर सिंह सिरोंज आकाश मोहरिया, विशाल ठाकुर सोहन राठौर , अंकित गुर्जर जयपाल दरबार गुलशन नागर विजेंद्र गुजराती आदि उपस्थित थे

147

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *