• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

युवक कांग्रेस ने कृषि मंडी के नाम से सोशल मीडिया पर अकॉउंट बनाने की मांग की

ByM. Farid

Nov 2, 2021

भारतीय युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी देवास के सचिव अनोपसिंह चौहान को किसान भाईयो के लिए मंडी सम्बंधित जानकारी हेतु , सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने जाये को लेकर ज्ञापन दिया गया ।जिसका वाचन विनोद राठौर पोलाय ने किया।जिसमे बताया कि कृषि उपज मंडी देवास जिले की सबसे बड़ी मंडी होने की वजह से यहां पर दूरदराज ग्रामीण अंचल से किसान भाई अपने अनाज की नीलामी के लिए आते हैं लेकिन मंडी से संबंधित सही जानकारी किसान भाईयो तक ना पहुंचने की वजह से मंडी बन्द होने की वजह से उन्हें अपने अनाज को वापिस घर ले जाना पड़ता है और उन्हें कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है मंडी के बंद होने के कारण कहीं किसान भाइयों को अपने ट्रैक्टर ट्राली को वापस घर ले जाना पड़ता है भाव की सही जानकारी ना होने पर भी किसान भाईयों को या तो अपना अनाज कोड़ी के दाम देना पड़ता है या फिर वापिस अनाज को घर ले जाना पड़ता है । किस दिन मंडी खुलेगी या बंद रहेगी यह जानकारी किसान भाईयों को आसानी से मिल सके इसलिए सोशल मीडिया पर कृषि उपज मंडी देवास के नाम से अकाउंट या एक पेज बनाया जाए जिससे सभी किसान भाईयों को मंडी से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से मिल सके । वह उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े सोशल मीडिया पेज पर मंडी की अवकाश, प्रतिदिन के भाव एवं मंडी से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी मंडी प्रबंधक समिति द्वारा सोशल मीडिया पेज के माध्यम से दी जाए इसके लिए भारतीय युवा कांग्रेस देवास आपसे सोशल मीडिया पर जल्द से जल्द अकाउंट या पेज बनाने की मांग करता है । वैसे तो मंडी प्रबन्धक के द्वारा योजनाओं एवं नियमों के फ्लेक्स लगवाने में हर साल लाखों- करोड़ो रूपये खर्च किये जाते हैं, लेकिन किसान को सही जानकारी मिल सके उसके लिए मंडी प्रबन्धक द्वारा कोहि उचित व्यवस्था नही की गई है। इसके लिए आप जल्दी ही सोशल मीडिया पर अकॉउंट बनाये।
आप सभी किसान भाइयों की समस्या कठिनाइयां को देखकर जल्द से जल्द पेज बनाने की कृपा करें। इस अवसर पर सिद्धार्थ माहोरकर मनोज पंवार संतोष जलोदिया(भल्ला) अनूपम टोपो यशवंत कुशवाहा धर्मेंद्र पोरवाल पृथ्वीराज सिंह पटलावाद हर्षराज सिंह राठौर अमितेश पांडे रोहित पोरवाल चिराग परमार ओम जाट रोहन वाघमारे आदि उपस्थित थे

227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *